दबंगों ने विवाद के चलते दो सगे भाइयों को गोली मारकर किया घायल !

रिपोर्ट – दिलीप बाजपेई

महोबा : जिले में जमीनी विवाद के चलते दबंगों ने दो सगे भाइयों को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया| मामला खेत की जुताई का बताया जा रहा है | जिस पर दबंग अपना जबरन कब्जा करना चाहते थे |

मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत नाजुक देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया |

मामला अजनर थाना क्षेत्र के अरघटमऊ गांव का है जहां दुर्गा प्रसाद से पुत्र पवन और महेंद्र का गांव के ही हरकिशन कुशवाहा से जमीन जुताई को लेकर विवाद हो गया |

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि हरकिशन कुशवाहा ने अपने भाइयों के साथ मिलकर पवन और महेंद्र को अवैध तमंचे से गोली मार दी | जिससे दोनों भाई गम्भीर रूप से घायल हो गए |

 

बजट में सरकार का बड़ा एलान – NGO के लिए फंड जुटाना हुआ आसान , जाने कैसे…

 

गोली की आवाज सुन गांव में दहशत का माहौल हो गया | सूचना पर पहुँची अजनर थाना पुलिस में घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज आरोपियों की तलाश में जुट गई है |

घायलों के परिजनों ने बताया कि जमीन की नाप होने के बाद भी आरोपी हमारे खेत मे जुताई कर रहे थे | हमारे लड़के इन्हें मना करने गए हुए थे तभी अवैध तमंचे से फायर कर दोनों को घायल कर दिया |

वहीं पूरे मामले पर एएसपी वीरेंद्र कुमार का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है | साथ ही आरोपियों की गिरफ्तार का प्रयास किया जा रहा है |

 

LIVE TV