दक्षिण भारत के दौरे पर PM मोदी, कांग्रेस और DMK पर बोला हमला

सुजीत कुमार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मदुरै में चुनावी सभी को संबोधित कर कांग्रेस और डीएमके पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस और डीएमके काम नहीं करने और जो वास्तव में काम करते हैं उनके बारे में झूठ फैलाने की कला में महारत हासिल कर चुके हैं। इसका एक उदाहरण मदुरै एम्स है। उनकी कई सालों की सत्ता में उन्होंने इसके बारे में सोचा भी नहीं। हमारी सरकार यहां एम्स लाई।

आगे पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और DMK के पास बात करने के लिए कोई भी एजेंडा नहीं है। लेकिन, उन्हें अपने झूठ काबू करना चाहिए। कांग्रेस और DMK खुद को तमिल संस्कृति के ​इकलौते संरक्षक के रूप में दिखाते रहते हैं लेकिन तथ्य कुछ और ही कहते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, मैं विश्वास दिलाता हूं कि इस परियोजना को उचित प्रक्रियाओं के अनुसार पूरा किया जाएगा। यह क्षेत्र में लोगों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल और उपचार सुनिश्चित करेगा।

पीएम मोदी ने कहा, नारी शक्ति को सशक्त बनाने पर मदुरै हमें महत्वपूर्ण सबक सिखाता है। हम इसे उस तरीके से देखते हैं जिस तरह से महिलाओं को पूजा और पूजनीय माना जाता है। लेकिन अफसोस की बात है कि द्रमुक और कांग्रेस ने मदुरै के लोकाचार को नहीं समझा। वह बार-बार महिलाओं का अपमान करते रहते हैं।

LIVE TV