थम गया चौथे चरण का चुनाव प्रचार, कल होगा मतदान 71 सीटों के लिए मतदान

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में प्रचार का शोर शनिवार को थम गया। नौ राज्यों की 71 सीटों पर 945 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला सोमवार को होने वाले मतदान में होगा। इस चरण में महाराष्ट्र की 17, यूपी व राजस्थान की 13-13, पश्चिम बंगाल की 8, मध्यप्रदेश की 6, बिहार की 5 और झारखंड की 3 सीटों पर मतदान होगा। इसके अलावा जम्मू कश्मीर की अनंतनाग सीट के लिए दूसरे चरण की वोटिंग भी होगी।

थम गया चौथे चरण का चुनाव प्रचार

इस चरण में कुल 12,79,58,476 मतदाता हैं।  इनमें 7,49,42,777 पुरुष, 6,06,31,574 महिलाएं  और 4,126 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। ये सभी कुल 1,40,849 पोलिंग बूथों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

इस चरण में जिन बड़े चेहरों पर दांव लगा है, उनमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह व बाबुल सुप्रियो, भाजपा नेता साक्षी महाराज, कन्हैया कुमार, मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ के पुत्र नकुल नाथ, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत की दावेदारी अहम मानी जा रही है।

WWE रेसलर जॉन सीना के फैंस के लिए बड़ी खबर, जानिए नया खुलासा

इस चरण में कन्हैया कुमार, डिंपल यादव, गिरिराज सिंह, उर्मिला मातोंडकर, उपेंद्र कुशवाहा, वैभव गहलोत समेत कई दिग्गज उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। पूरे देश की निगाहें इस चरण के चुनाव पर है।

आज शाम पांच बजे चौथे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार खत्म हो गया। चौथे चरण में नौ राज्यों की 71 लोकसभा सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा।

LIVE TV