… तो क्या भारत में कल से बंद हो जाएंगे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट ?

देश में काम कर रही सोशल मीडिया कंपनी यानी की फेसबुक, ट्विटर औऱ इंस्टाग्राम के सामने बड़ी मुसीबत हो सकती है। केंद्र सरकार ने काम कर रही सोशल मीडिया कंपनियों को कुछ नियमों का पालन करने का निर्देश दिए थे। उसके लिए तीन महीने का समय भी दिया गया था। यह समय 26 मई को पूरा हो गया है। लेकिन अभी भी इन नियमों का कंपनी की ओर से पालन नहीं किया गया है। ऐसे में यह सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या 26 मई के बाद भारत में फेसबुक, ट्विटर औऱ इंस्टाग्राम जैसी सोशल मीडिया कंपनी बंद हो जाएंगी।

ज्ञात हो कि भारत सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 25 फरवरी 2021 को सभी सोशल मीडिया कंपनियों को नए नियमों का पालन करने के लिए 3 माह का समय दिया गया था। इसमें सोशल मीडिया कंपनियों को भारत में कंप्लायंस अधिकारी, नोडल अधिकारी नियुक्त करने के लिए कहा गया था। इसी के साथ उन सभी का कार्यक्षेत्र भारत में होना जरूरी था ऐसा भी कहा गया था। इसमें शिकायत समाधान, आपत्तिजनक कंटेट की निगरानी, कंप्लायंस रिपोर्ट और आपत्तिजनकर सामग्री को हटाना आदि नियम शामिल हैं।

जारी आदेश में कहा गया था कि सोशल मीडिया कंपनियों को अपनी वेबसाइट या मोबाइल एप पर फिजिकल कॉन्टेक्स पर्सन की जानकारी देगी होगी। अभी तक कू नाम की कंपनी को छोड़ कर किसी अन्य कंपनी ने इनमें किसी अधिकारी की नियुक्ति नहीं की है।

LIVE TV