कैसे अब हर गोद में खेलते नज़र आएंगे बॉलीवुड के छोटे नवाब

मुंबई.बॉलीवुड के छोटे नवाब तैमूर का जब से जन्म हुआ है तब से लेकर लगातार सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। पहले उनका नाम और अब उनकी छोटी-छोटी हरकतें लोगों को अपनी तरफ हमेशा आकर्षित करती रही हैं।

तैमूर

कभी तैमूर घुड़सवारी करते हुए दिखाई देते हैं तो कभी अपनी छोटी बहन इनाया के साथ खेलते हुए। वैसे तो बॉलीवुड में बहुत सारे स्टार किड्स है लेकिन तैमूर की लोकप्रियता सबसे ज्यादा है। इस बात का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि बाजार में तैमूर नाम के सॉफ्ट टॉय भी आ चुके हैं।

कभी नहीं सुना होगा इसके भी होते हैं बीज, फायदे जानकर तो उड़ जाएंगे होश

क्यूटनेस से भरपूर तैमूर अपनी हरकतों से किसी का भी दिल चुटकियो में जीत लेते हैं। तैमूर की क्यूट तस्वीरों से सोशल मीडिया भरा पड़ा है। उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखकर खिलौना बनाने वाली कंपनियों ने तैमूर नाम के गुड्डे भी बाजार में उतार दिए हैं।

 

यह गुड्डे उतने ही क्यूट हैं जितना कि असली तैमूर। सोशल मीडिया पर वायरल तैमूर नाम के इस गुड्डे ने सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहना हुआ है। उसके ऊपर नीले रंग का जवाहर कट जैकेट पहना हुआ है।

यह गुड्डा तैमूर के उस लुक की हूबहू कॉपी है जिसमें तैमूर कुछ वक्त पहले नजर आए थे। तैमूर सॉफ्ट टॉय की तस्वीर ट्विटर पर अश्वनी यार्डी ने शेयर की है। अश्विनी टीवी और फिल्म प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा – ‘यह गुड्डा केरल के एक स्टोर में बिक रहा है।’ हालांकि इस सॉफ्ट टॉय की कीमत क्या है इस बात की जानकारी नहीं मिली है। हमेशा लाइमलाइट में रहने वाले तैमूर की तस्वीरों को लेकर हाल ही में पापा सैफ अली खान ने बड़ा खुलासा किया है।

LIVE TV