2 बर्थडे पर तैमूर अली खान को पापा-मम्मी की तरफ से मिलेगा बड़ा सरप्राइज

मुंबई.बॉलीवुड के सबसे मशहूर सुपरस्टार तैमूर अली खान आने वाली 20 दिसम्बर को 2 साल के हो जाएंगे। बीते साल तैमूर अली खान का जन्मदिन मनाने के लिए कपूर और पटौदी परिवार सैफ अली खान की पुश्तैनी पटौदी हवेली, मध्य प्रदेश गए थे लेकिन इस बार सैफीना ने अपने बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए खास प्लानिंग की है।

,Taimur Ali Khan Birthday

अगर डेक्कन क्रॉनिकल की एक ताजा खबर की मानें तो करीना कपूर खान और सैफ अली खान इस साल अपने बेटे तैमूर अली खान का जन्मदिन मुंबई में ही मनाएंगे। रिपोर्ट में बताया गया है कि, ‘तैमूर अली खान अब बड़े हो गए हैं और उनके स्कूल में कई सारे दोस्त भी बन गए हैं। इसके साथ-साथ तैमूर इंडस्ट्री के हम उम्र बच्चों से भी लगातार मिलते ही रहते हैं। इसी वजह से करीना और सैफ ने इस बार तैमूर अली खान की बर्थडे बार्टी मुंबई में ही रखने का फैसला किया है। इससे तैमूर अली खान अपने जन्मदिन पर ना केवल अपने इंडस्ट्री के दोस्तों से मिल पाएंगे, बल्कि अपने स्कूल के दोस्तों के साथ भी बर्थ-डे सेलीब्रेट कर पाएंगे।’

 

करीना कपूर खान और सैफ अली खान की प्लानिंग देखकर साफ लगता है कि उन्होंने यह तैमूर अली खान को ध्यान में रखकर की है। 20 दिसम्बर तैमूर का दिन होगा और इसको उन्हें अपने दोस्तों के साथ मनाने का पूरा हक होना चाहिए।

TET पास उम्मीदवारों के लिए आज से है बड़ा मौका, जानें 5 बड़ी बातें, कहीं न पड़े पछताना

अगर तैमूर अली खान की बर्थडे पार्टी में आने वाले गेस्ट्स की बात की जाए तो वो लिस्ट अभी तक सामने नहीं आयी है। हालांकि इतना तय माना जा रहा है कि सैफीना कपल अपने बेटे के सभी स्कूल फ्रैंड्स के साथ-साथ अबराम, इनाया, लक्ष्य और आराध्या जैसे इंडस्ट्री किड्स को जरूर बुलाएंगे। आप सोशल मीडिया के सबसे बड़े स्टार के दूसरे जन्मदिन के लिए कितने उत्साहिस हैं, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

LIVE TV