तेलंगाना के स्थापना दिवस पर फहराया सबसे ऊंचा तिरंगा
हैदराबाद। तेलंगाना आज दो साल का हो गया। दो जून 2014 को आंध्र प्रदेश से अलग होकर बना तेलंगाना देश का 29वां राज्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के स्थापना दिवस की दूसरी वर्षगांठ पर बधाई दी।
तेलंगाना के स्थापना दिवस पर मोदी की बधाई
मोदी ने ट्वीट कर कहा, “तेलंगाना के स्थापना दिवस पर मेरी शुभकामनाएं राज्य के लोगों के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि आगामी वर्षो में राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छू लेगा।”
तेलंगाना के स्थापना दिवस के मौके पर हैदराबाद में देश का सबसे ऊंचा तिरंगा (290 फीट) फहराया गया। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव समेत कई नेताओं ने इसे सलामी दी।
सबसे ऊंचा तिरंगा
कोलकाता की एक कंपनी की ओर से बनाए गए इस पोल की कीमत 1.3 करोड़ रुपए है। इसे आठ ट्रकों में कोलकाता से हैदराबाद लाया गया। पांच से सात दिनों में इसके हिस्से हैदराबाद पहुंचे।
ऐसा है तेलंगाना
इससे पहले तेलंगाना में आने वाले 10 जिले आंध्र प्रदेश का हिस्सा थे। ये दस जिले हैं- हैदराबाद, अदिलाबाद, खम्मम, करीमनगर, महबूबनगर, मेडक, नलगोंडा, निजामाबाद, रंगारेड्डी और वारंगल।
आइये जाने प्रमुख राज्यों के स्थापना वर्षों के बारे में
राज्य स्थापना दिवस
बिहार 1 अप्रैल, 1912 ई०
उड़ीसा 1 अप्रैल, 1936 ई०
आंध्र प्रदेश 1 अक्टूबर, 1953 ई०
कर्नाटक 1 नवम्बर, 1956 ई०
गुजरात, महाराष्ट्र 1 मई, 1960 ई०
नागालैंड 1 दिसम्बर, 1963 ई०
हरियाणा 1 नवम्बर, 1966 ई०
हिमाचल प्रदेश 25 जनवरी, 1971 ई०
मणिपुर, त्रिपुरा, मेघालय 21 जनवरी, 1972 ई ०
सिक्किम 26 अप्रेल, 1975 ई०
मिजोरम एवं अरुणाचल प्रदेश 20 फरवरी, 1987 ई०
गोवा 30 मई, 1987 ई०
छत्तीसगढ़ 1 नवम्बर, 2000 ई०
उत्तराखंड 8 नवम्बर, 2000 ई०
झारखंड 15 नवम्बर, 2000 ई०
उत्तर प्रदेश 24 जनवरी, 1950 ई०