तेलंगाना: कुएं में मिली पांच लड़कियों की लाश, मचा हड़कंप

तेलंगाना: जोगुलबा गडवाल जिले में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां पांच लड़कियों की लाश एक कुएं से बरामद की गई है| लड़कियां कुएं तक क्यों गईं और उनकी मौत कैसे हुई अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है| इलाके के कुछ लोग इस घटना के पीछे बड़ी साजिश बता रहे हैं|

दरअसल, जोगुलबा गडवाल जिले में एक इलाके की पांचों लड़कियों दिन में घर से बाहर निकली थीं| लेकिन वे सभी शाम तक अपने घरों तक नहीं पहुंचीं| परेशान परिवार वालों ने उन्हें आस-पास तलाश किया लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला. लिहाजा परिजन पुलिस के पास पहुंचे और मामला दर्ज कराया|

दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने बीजेपी विधायक के काफिले पर किया हमला

पुलिस ने भी परिवार वालों के साथ लड़कियों की तलाश शुरू की| तब देर शाम लड़कियों के शव एक कुएं से बरामद किए गए| एक साथ पांचों लड़कियों की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया| पुलिस ने शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए| हालांकि अभी तक उनकी मौत का कारण साफ नहीं है|

पुलिस का कहना है कि पहली नजर में लग रहा है कि लड़कियों की मौत डूबने से ही हुई है| लेकिन अभी मामले की छानबीन जारी है| पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है| तभी पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच पाएगी|

LIVE TV