तेंदुए ने किया गांववालों पर हमला, डरे ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला तेंदुए को !

रिपोर्ट – राजेश मालू

मध्यप्रदेश : मंदसौर जिले के नारायनगढ थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर में तेंदुए के आने से ग्रामीणो मे दहशत फैल गई । तेंदुए ने एक ग्रामीण महिला पर हमला भी कर घायल कर दिया |आसपास के ग्रामीणों ने तेंदुए से महिला को छुड़ाया | इसके बाद तेंदुआ गांव के ही पास वाले खेतों मे छुप गया | ग्रामीणों ने पुलिस व वन विभाग को इस बात की सूचना दी |

सूचना के करीब चार घंटे के बाद भी वन अमला मौके पर नहीं पहुँच पाया | इसी बीच तेंदुए ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया | तेंदुए द्वारा हमले में एक महिला सहीत पांच ग्रामीण घायल हो गये |

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तेंदुए को लाठी और पत्थरों  से पीट- पीट कर मार डाला | हमले में घायल सभी लोगों का जिला अस्पताल मे उपचार जारी है |

शादी समारोह से किडनैप की गयी नाबालिग के साथ बदमाशों ने किया रेप !

बहरहाल, तेंदुए के शव को मंदसौर वन विभाग के डीपो पर रखा गया है  | बताया जा रहा है कि जिस तेंदुए की मौत हुई है यह एक शावक था | और मादा तेंदुआ की अभी भी गांव के ईलाके मे ही होने कि आशंका है |

देखें विडियो –

गांव मे वन विभाग की टीम की तलाश जारी है | वही ग्रामीणो के अनुसार गांव मे दो तेदुऐ देखे गये थे | जिसमें एक शावक तेंदुए को ग्रामीणों ने मार गिराया है | वहीं मादा तेंदुए को लेकर ग्रामीणों में अभी भी भय की स्थिती बनी हुई है |

 

LIVE TV