कपालेश्वर मंदिर जाते समय तृप्ति की कार पर पथराव

तृप्ति देसाईमुंबई। कपालेश्‍वर मंदिर के गर्भगृह में पूजा करने की जिद पर अड़ी तृप्ति देसाई पर अज्ञात लोगों ने हमला किया है| यह हमला तृप्ति के कपालेश्वर मंदिर जाते वक़्त रास्ते में हुआ है| इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने के प्रयास किये लेकिन वो नहीं मानीं| उन्हें नासिक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तृप्ति देसाई पर हमला

अस्पताल में भर्ती तृप्ति ने कहा है कि उन पर ये हमला किसी साजिश के तहत किया गया है| उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं|

बता दें कि तृप्ति देसाई मंदिरों में महिलाओं की एंट्री पर लगी रोक को हटाने के लिए मुहिम चलाती हैं| वो भूमाता ब्रिगेड नामक संस्था की अध्यक्ष हैं|

इससे पहले तृप्ति ने गुरुवार को कपालेश्वर मंदिर में पूजा तो की थी लेकिन मंदिर के गर्भगृह में नहीं गयी थीं|

कुछ दिन पहले भी तृप्ति देसाई ने मुंबई के हाजी अली दरगाह में भी महिलाओं के प्रवेश को लेकर आंदोलन किया था| उन्होनें दरगाह में जबरन घुसने का असफल प्रयास किया था| दरगाह में तृप्ति को वहीं तक जाने की इजाजत दी गई थी जहां तक कोई महिला जा सकती है|

तृप्ति ने अपने अभियान से प्रसिद्ध शनि सिंगणापुर मंदिर और नासिक स्थित त्र्यंबकेश्वर मंदिर में महिलाओं को इंट्री दिलाने में सफलता पा चुकी हैं|

 

LIVE TV