तीन बार ग्रैमी विजेता अमेरिकी गायक बिल विदर्स का 81 साल की उम्र में हुआ निधन…

हॉलीवुड के मशहूर अमेरिकी गायक और गीतकार बिल विदर्स के गीतों का कोई जोड़ नही. लेकिन आज उनके निधन के बारे में सुनकर हर कोई शोक में है. जी हां, मशहूर अमेरिकी गायक और गीतकार बिल विदर्स का निधन हो गया है। वह 81 साल के थे और बीमार चल रहे थे। उनके परिवार ने निधन का जानकारी दी है.

बिल

 

तीन बार ग्रैमी विजेता रहे विदर्स को उनके गाने ‘लीन ऑन मी’ और ‘लवली डे’ के लिए जाना जाता है। उनके कई गानों ने बड़े रिकॉर्ड्स बनाए।

उनके संगीत और शैली को कई पीढ़ियों ने पसंद किया। उन्होंने करीब तीन दशक तक संगीत से लोगों का मनोरंजन किया। उनके गीतों को कई बड़े उद्घाटन के दौरान शामिल किया गया था।

विदर्स के निधन पर कई मशहूर हस्तियों ने शोक जताया है। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले लगातार उनकी यादें साझा कर रहे हैं।

LIVE TV