सरकार के खिलाफ रोज तीन किलोमीटर तैर रहा यह लड़का

केरल का एक लड़का रोजाना तीन किलोमीटर तैरकर अपने स्कूल जाता है। 14 साल के अुर्जन संतोष ने राज्य सरकार से जंग लड़ने की ठान ली है। केरल के अलापुझा जिले के पेरुमबलम गांव में रहने वाला अर्जुन 9वीं क्‍लास में पढ़ता है। वह रोज अपने दोस्तों के साथ स्कूल जाता है, लेकिन उसका तरीका अलग है।

यह भी पढ़ें : मुसलमान मुक्त भारत के बयान पर फंस गईं साध्‍वी प्राची

तीन किलोमीटर तैरकर

तीन किलोमीटर तैरकर जंग

अर्जुन के साथी स्कूल जाने के लिए नाव का इंतजार करते हैं। लेकिन वह झील को तैरकर पार करता है। अर्जुन बताता है कि नाव कभी भी समय पर नहीं आती है, जिसके चलते स्‍कूल पहुंचने में देरी हो जाती है और उसे सजा मिलती है। ऐसे में जल्‍दी स्‍कूल पहुंच जाएं इसलिए तैरकर जाना ही एकमात्र सहारा रहता है।

अर्जुन बताता है कि वह यह काम इसलिए करता है ताकि सरकार तक उसकी आवाज पहुंच जाए। आसपास की 10 हजार की आबादी 25 साल से इस झील पर 700 मीटर का पुल बनाने की मांग कर रही है।

मीडिया में अर्जुन की कहानी सामने आने पर जिले के कलेक्‍टर आर. गिरिजा ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्‍होंने अर्जुन को तैरने से मना कर दिया है क्‍योंकि वह अभी नाबालिग है और ऐसे में कुछ हादसा हो जाता है। गिरिजा ने सरकार के खिलाफ अर्जुन को इस तरह का प्रदर्शन करने से रोकने के लिए नोटिस भी भेजा है।

फिलहाल अर्जुन ने उनकी बात मान ली है। लेकिन उसका कहना है कि अगर पुल नहीं बना तो वह फिर से तैर कर स्कूल जाने लगेगा।

LIVE TV