ताजनगरी में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्‍या हुई 3204, पढ़े पूरी खबर

ताजनगरी में CoronaVirus संंक्रमण अब बहुत तेजी से फैल रहा है। लोग जितने लापरवाह होते गए, उतनी ही तेजी से संक्रमित होते जा रहे हैं या यूं कहिए कि पहले इतनी जांच हर दिन नहीं हो रही थीं। कारण जो भी है, जरूरत बस अब खुद और अपने परिवार के बचाव की है। संक्रमण किस तेजी से फैल रहा है, उसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बुधवार को 71, गुरुवार को 75 केस आने के बाद शुक्रवार को कुल 88 नए मामले सामने आए। हर रोज कोरोना संक्रमितों का नया आंकड़ा रिकॉर्ड बना रहा है। कुल कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 3204 पर आ गई है। आगरा में कोरोना के एक्टिव केस 565 हो चुके हैं, इतने तादाद में एक्टिव केस पहले कभी नहीं रहे। आगरा में कोरोना वायरस से मृतक संख्‍या 108 है। आगरा में ठीक होने वाले लोगों की संख्या 2531 हैं। अब तक तक 1,27,881 लोगों की जांच हो चुकी है। शुक्रवार को 2698 लोगों की जांच हुई है। ठीक होने वाले लोगों की दर घटकर 79.00 फीसद हो गई है।

एसएन के डॉक्टर, पुलिस कर्मी सहित एक दिन में सर्वाधिक 88 केस

एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी, पुलिस कर्मी सहित शुक्रवार को कोरोना के 88 नए केस आए हैं। ये अभी तक के 24 घंटे में सर्वाधिक कोरोना संक्रमित मरीज हैं। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3204 पहुंच गई है। एसएन इमरजेंसी में कार्यरत डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एसएन और जिला अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी में कोरोना की पुष्टि हुई है। पुलिस लाइन में रह रहे पुलिस कर्मी कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, आपरेशन से पहले जांच कराने पर 52 साल की महिला, 34 साल की बुंदूकटरा निवासी महिला मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सुल्तानगंज की पुलिया निवासी 31, 28 साल के दंपती, सूर्यलोक कॉलोनी निवासी दंपती, आंवलखेडा में एक ही परिवार के कई लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उधर, कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने पर डिस्चार्ज किया जा रहा है। अभी तक 2531 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। अब 565 मरीज भर्ती हैं, इनका इलाज चल रहा है।

कोरोना मरीजों के लिए बेड की संख्या

एल-1 श्रेणी के बेड:- 3125

एल-2/3 श्रेणी के बेड:- 360

(निजी और सरकारी मिलाकर)

एम्बुलेंस सेवाएं

108 सेवा- 35

ALS सेवा- 02

102 सेवा- 44

सितंबर में यूं बढ़ा आगरा में कोरोना का ग्राफ

01 सितंबर, 69 नए, कुल कोरोना संक्रमित 2970, 107 की मौत, 2409 लोग हुए ठीक।

02 सितंबर, 71 नए, कुल कोरोना संक्रमित 3041, 107 की मौत, 2444 लोग हुए ठीक।

03 सितंबर, 75 नए, कुल कोरोना संक्रमित 3116, 108 की मौत, 2494 लोग हुए ठीक।

04 सितंबर, 88 नए, कुल कोरोना संक्रमित, 3204, 108 की मौत, 2531 लोग हुए ठीक।  

LIVE TV