तांबे के बर्तन में रखे पानी को पीने से होते ढ़ेरो लाभ और दूर होती है पेट की अनेक समस्‍या

आपने कई लोंगों को तांबे के बर्तन में पानी पीते देखा होगा। अक्‍सर आपने तांबे के बर्तन में रखें पानी को पीने के फायदे भी सुने होंगे। मगर, क्‍या आपको इस बात की पूरी जानकारी है कि साधारण पानी से तांबे के बर्तन रखा हुआ पानी किस तरह से आपके सेहत को लाभ पहुंचा सकता है। इस बात को बहुत कमी ही लोग जानते हैं कि तांबे के र्बतन में रखा पानी पीने से उन्‍हें क्‍या फायदे हो सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि अपनी सेहत को दुरुस्‍त रखने के लिए आपको क्‍यों तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना चाहिए।

कॉपर की कमी को करता है पूरा

मानव शरीर को कई तत्‍वों की जरूरत होती है। यह सारे तत्‍व खाने पीने की चीजों में उपलब्‍ध होते हैं। मगर, कई बार अच्‍छा भोजन करने के बावजूद कुछ तत्‍वों की शरीर में कमी रह जाती है। इनमें से एक है कॉपर। अगर आपके शरीर में कॉपर की कमी हैं तो आपको कॉपर के बर्तन में रखा हुआ पानी जरूर पीना चाहिए। इससे आपके शरीर में मौजूद कॉपर की कमी भी पूरी हो जाती है और कॉपर की वजह से शरीर में पैदा होने वाले जीवाणुओं का अंत भी हो जाता है। आपको बता दें कि तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी बेहद शुद्ध होता है। साधारण पानी में डायरिया, पीलिया आदि बीमारी को उत्‍पन्‍न करने वाले जीवाणूं को नष्‍ट करने की क्षमता नहीं होती है मगर तांबे के पानी में इन बैक्‍टीरिया से लड़ने की ताकत होती है।

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं

अगर आपको शरीर दर्द, ऐठन और सूजन की शिकायत रहती हैं तो आपको तांबे के बर्तन में रखा पान जरूर पीना चाहिए क्‍योंकि यइ एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज से भरपूर होता है। अगर आपको ऑर्थराइटिस की प्रॉब्‍लम है तो यह पानी आपको बहुत ही फायदा पहुंचाएगा। इसके अलावा इसमें कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से लड़ने की क्षमता होती है। क्‍योंकि यह एंटी-ऑक्‍सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसमें कैंसर विरोधी तत्‍व मौजूद होते हैं।

दो दिनों की भारी हिंसा के बाद इजरायल, हमास संघर्ष विराम करने के लिए…

पेट की समस्‍या होती हैं दूर

तांबे के बर्तन में रखे पानी को पीने से होते ढ़ेरो लाभ और दूर होती है पेट की अनेक समस्‍या

पेट के भी सारे विकार तांबे में रखे पानी को पीने से दूर हो जाते हैं। अगर आपको अक्‍सर गैस का दर्द होता है, कब्‍ज और एसिडिटी की प्रॉब्‍लम होती है तो आपको इन परेशानियों से निजात मिल सकती है, मगर, इसके लिए आपको रोज सुबह तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना चाहिए। यह पानी आपके लीवर और किडनी को भी स्‍वस्‍थ रखता है। यह आपको हर तरह के इंफेक्‍शन से बचाता है। एंटी बैक्‍टीरियल, एंटीवायरल और एंटी इंफ्लेमेट्री होने की वजह से यह शरीर को हर तरह मजबूत बना रखता है।

शरीर के अंदर से करता है सफाई

आप बेशक अपने शरीर को बहारी रूप से साफ रखने के लिए तरह-तरह के नुस्‍खे अपनाते होंगे मगर, क्‍या आपने कभी शरीर को अंदर से साफ करने के बारे में सोचा है। अगर नही तों तांबे के बर्तन में रखे पानी को पीना शुरू कर दें। यह शरीर को अंदर से साफ करता है। आपको बता दें कि तांबे के पानी में भरपूर मिनरल्‍स होते हैं जो थॉयराइड की समस्‍या को दूर करते हैं।

एंटी एजिंग से बचाता है

जाहिर कोई भी महिला कभी भी बूढ़ा दिखना नहीं चाहती और इसके लिए वह हमेशा कोई न कोई उपाय खोजती रहती है। मगर, उम्र की लकीरें चेहरे पर समय के साथ नजर आने ही लगती हैं। अगर आप इससे बचना चा‍हती हैं तो आपको तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना चाहिए। यह पानी एंटी ऑक्‍सीडेंट से भरपूर होता है। इस लिए अगर आपके चेहरे पर झुर्रियों, दाग धब्‍बों और मुंहासों की समस्‍या हो रही है तो आपको यह पानी जरूर पीना चाहिए। यह फ्री रेडिकल्‍स को कम करता है। यह पानी आपकी त्‍वचा को फोड़े फुंसी से भी दूर रखता है और त्‍वचा को ग्‍लोंइग बनाता है।

जानिए अमेरिका ने तैनात किया विमानवाहक पोत, तनाव बढ़ने के हो सकते हैं आसार…

स्मरणशक्ति मजबूत होती है

आप खुद ही नहीं बल्कि अपने बच्‍चों और घर के बड़े बूढ़ों को भी तांबे के बर्तन में रखा पानी पिला सकती हैं। क्‍योंकि यह स्‍मरणाशक्ति को तेज करने में भी अहम भूमिका निभाता है। बच्‍चों को रोज सुबह उठकर तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पीने के लिए दें इससे आपके बच्‍चे की स्‍मरणशक्ति तेज होगी और वह पढ़ाई में अच्‍छा रहेगा।

LIVE TV