तस्वीरों से जानिए आज मन की बात में क्या बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी आज(रविवार 26 जुलाई) को मन की बात कर रहे हैं। पीएम ने मन की बात की शुरुआत कारगिल विजय दिवस की बात से की। कारगिल विजय दिवस के मौके पर पीएम ने मन की बात में उन तमाम वीर जवानों का जिक्र किया जिन्होंने अपना जीवन देश की सेवा में लगा दिया।

पीएम ने कहा आज 26 जुलाई है औऱ बहुत ही खास दिन है। आज कारगिल विजय दिवस है। 21 साल पहले आज के ही दिन कारगिल के युद्ध में हमारी सेना ने भारत की जीत का झंडा फहराया था।

पीएम ने कहा कि भारत की मित्रता के जवाब में पाकिस्तान द्वारा पीठ में छुरा घोंपने की कोशिश हुई थी। लेकिन भारत की वीर सेना ने जो पराक्रम दिखाया, भारत ने अपनी जो ताकत दिखाई उसे पूरी दुनिया ने देखा।

मन की बात के दौरान पीएम मोदी ने आग्रह किया का आप www.gallantryawards.gov.in को जरूर देखें। इसमें पराक्रमी योद्धाओं के पराक्रम का जिक्र आपको मिलेगा।

पीएम ने कहा कि कारगिल युद्ध के समय अटल जी ने लालकिले से जो कहा था कि वो आज भी हम सभी के लिए प्रासंगिक है। अटल जी ने देश को गांधी जी के मंत्र की याद दिलाई थी।

पिछले कुछ दिनों में देश ने एकजुट होकर जिस तरह से कोरोना का मुकाबला किया उसने अनेकों आशंकाओं को गलत साबित कर दिया है। आज देश में रिकवरी रेट अन्य देशों के मुकाबले काफी बेहतर है। इसके साथ ही देश में कोरोना से मृत्यु दर भी दुनिया के ज्यादातर देशों से काफी बेहतर है।

पीएम ने बताया कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। कई जगहों पर यह अभी भी तेजी से फैल रहा है। इसलिए हमें यह ध्यान देने की जरूरत है कि कोरोना अभी तक उतना घातक नहीं हुआ है जितना शुरु में था।

कभी-कभी हमें मास्क लगाने में तकलीफ होती है। मन करता है चेहरे से मास्क हटा दें। जब आपको मास्क की ज्यादा जरूरत होती है उसी समय आप मास्क को हटा देते हैं। इसलिए आपसे आग्रह है कि किसी भी परिस्थिति में चेहरे से मास्क न हटाएं।

पीएम ने नार्थ ईस्ट का जिक्र करते हुए बताया कि यहां अधिक संख्या में बांस होता है । अब इसी बांस के सहारे लोग वहां रोजगार के साधन उत्पन्न कर रहे हैं।

लद्दाख का जिक्र करते हुए पीएम ने बताया कि यहां एक विशिष्ट फल होता है जिसका नाम चूली है। यह फल देश की इकोनॉमी बदलने में काफी सहायक है।

LIVE TV