तंजील अहमद : पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया जमीनी विवाद का मामला बताया जा रहा है

download (2)एजेन्सी/  नई दिल्ली। एनआईए अफसर डीएसपी तंजील अहमद की हत्या के मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शख्स तंजील अहमद का रिश्तेदार बताया जा रहया है। पुलिस ने इस हत्या के मामले में बाइक चला रहे रेहान को पकड़ा है, जो कि तंजील की बहन का बेटा है। वहीं गोली मारने वाला आरोपी मुनीर फरार बताया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल किया है। मर्डर की वजह पर पुलिस ने अभी तक कुछ नहीं कहा है।  आरोपी रेहान तंजील के बहनोई के भाई का लड़का  बताया जा रहा है। प्राप्त सूत्रों के अनुसार उन 5 लोगों के नाम है मुनीर ,रिहान, अत्ताउल्लाह ,आशुतोष मिश्रा पांचवें का नाम अभी कंफर्म नहीं है सूत्रों के अनुसार हत्या  को जमीनी विवाद बताया जा रहा है

LIVE TV