ढाका : ख़त्म हुआ सेना का अभियान, सभी बंधक मुक्त, मारे गये छह आतंकी

ढाका में सेनाढाका| ढाका में सेना और पुलिस ने सभी बंधकों को छुड़ा लिया है| फिलहाल राजधानी में अलर्ट जारी है| अब तक 6 आतंकियों को मार गिराया गया है। जबकि एक आतंकी जिंदा पकड़ा गया है। इस ऑपरेशन में पांच लोगों के शव खून से लथपथ हालत में बरामद किये गए हैं।  12 घंटे का ये ऑपरेशन अब खत्म होता दिख रहा है।

यह भी पढ़ें : मै दूंगा IS आतंकियों को कानूनी मदद : असदुद्दीन ओवैसी

इस आतंकी हमले में करीब 36 लोग हमले में बुरी तरह जख्मी हुए हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल  तुहिन मोहम्मद मसूद ने स्थानीय मीडिया को जानकारी दी है कि अब तक 13 बंधकों को छुड़ाया गया है। बंधक बनाए लोगों में भारतीय और जापानी लोग भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : इरफ़ान खान ने मुस्लिम धर्मगुरुओं को दिया बड़ा चैलेंज

स्थानीय मीडिया के मुताबिक घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है। करीब 100 कमांडो ने मुसीबत से निपटने के लिए मोर्चा संभाला है।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक चश्मदीदों ने बताया है कि छह हथियारबंद आतंकी मारे गए हैं। एक को दबोचा जा चुका है। छुड़ाए गए बंधकों में एक विदेशी भी शामिल है। चश्मदीदों के मुताबिक रेस्टोरेंट के अंदर से लगातार गोलीबारी और धमाकों की आवाज आ रही है।

यह हमला मुंबई के 26/11 की तरह हुआ । नौ आतंकवादियों ने शुक्रवार देर रात ढाका के पॉश इलाके में एक रेस्तरां में अंधाधुंध गोलियां बरसाईं और कई अन्य को बंधक बना लिया। जवाबी कार्रवाई में दो पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है और कम से कम 20 लोगों की हत्या का दावा किया है।

एजेंसियों के मुताबिक, आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया है कि उसने हमले में बीस लोगों की हत्या कर दी है। मरनेवालों में दो इटली और एक भारस्थानीय मीडिया ने 60 लोगों को बंधक बनाने की खबर दी है। इनमें अर्जेंटीना और इटली के नागरिकों समेत करीब 20 विदेशी हैं। आईएस के दावे में कहा गया है कि मरेनेवालों में दो इटली के नागरिक भी है। पूरे इलाके को बांग्लादेश की रैपिड एक्शन बटालियन ने सील कर दिया है।

 

LIVE TV