ढाका इंटरनेशनल की स्वर्ण पदक विजेता,जिंदगी के लिए जूझ रही हैं यह खिलाडी…

देश को अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक दिलाने वाली खिलाडी आज खुद पैसों की मोहताज हो गई हैं।हम बात कर रहे हैं प्रगति की जो कि अभी मात्र 16 साल की हैं औऱ उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ हैं।तीरंदाज प्रगति ने पिछले वर्ष ढाका इंटरनेशनल में  स्वर्ण पदक जीता था। उन्हें एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

जहां उनका इलाज चल रहा हैं ,परन्तु अब तक इलाज में करीब 10लाख रुपये खर्च हो चुके हैंउनके पिता की हालत ऐसी नहीं है कि वह इतनी बड़ी राशि का वहन कर सकें। इधर-उधर से पैसा लेकर वह बेटी को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

जीता था एक स्वर्ण दो रजत :
कंपाउंड तीरंदाज प्रगति की गिनती बेहद प्रतिभाशाली तीरंदाजों में होती है। उन्हें बीते वर्ष फरवरी में हुए ढाका इंटरनेशनल टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में चुना गया। यहां उन्होंने व्यक्गित स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के साथ दो रजत पदक भी जीते। प्रगति खेलो इंडिया का भी हिस्सा रहीं।

इजराइल का दावा, बना ली है कोरोना की वैक्सीन

ऑपरेशन सफल पर कुछ दिन अहम:
प्रगति केपिता कहते हैं कि लॉकडाउन के चलते परिवार घर पर ही था। मंगलवार की रात प्रगति को चक्कर आए। ऊपर के फ्लोर पर डॉक्टर रहते थे। उन्होंने उनको बुलाया। डॉक्टर ने प्रगति को तत्काल अस्पताल ले जाने को कहा। प्रगति का पहला ऑपरेशन सफल रहा है, लेकिन उनके लिए अगले पांच दिन काफी अहम हैं। प्रगति को खेलो इंडिया की ओर से मेडिकल इंश्योरेंस भी दे रखा गया है, लेकिन यह पांच लाख तक का है, जबकि इलाज में एक दिन में ही दोगुना खर्च आ चुका है। प्रगति विश्व यूथ आर्चरी चैंपियनशिप में भी खेल चुकी हैं।

मुंडा ने खेल सचिव को लिखा पत्र:
भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने खेल मंत्रालय के सचिव रवि मित्तल को पत्र लिखकर आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने पत्र के लिखा है कि प्रगति के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में उसका सारा खर्च मंत्रालय की ओर से उठाया जाए।

 

LIVE TV