डॉ. हेमन्त विस्वा शर्मा-‘राहुल गांधी के साथ काम समय की बर्बादी थी’

rahul-gandhi-1459913970एजेन्सी/गुवाहाटी

एक समय असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के कट्टर समर्थक और विश्वासपात्र रहे डॉ. हेमन्त विस्वा शर्मा ने कहा है कि राहुल गांधी के साथ काम करना समय की बर्बादी था। डॉ. विस्वा अब असम में भाजपा के चुनावी संयोजक हैं। 

यह पूछे जाने पर कि एक समय आपको गोगोई के उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जाता था, अब क्या है, उन्होंने कहा कि अब यह अध्याय बंद हो गया है। मैंने भाजपा का साथ ले लिया है। पार्टी राज्य में 70 से ज्यादा सीटें जीतने जा रही है। त्रिशंकु विधानसभा बनने का कोई सवाल ही नहीं है।

 उन्होंने कहा कि भाजपा में आने के लिए मैंने किसी से कुछ नहीं मांगा था। चुनाव में जीत के बाद यदि पार्टी मेरे लिए कुछ प्रस्तावित करेगी तो मैं विचार कर लूंगा। अभी तो उद्देश्य यही है कि पार्टी सत्ता में आए।

LIVE TV