डॉक्टरों के भी उड़े होश, इस शख्स की आंख से निकले 20 जिंदा कीड़े

चीन में सामने आए एक अजीबो गरीब मामले में डॉक्टरों ने एक शख्स की आंख से 20 जिंदा कीड़े निकाले। चीन के 60 साल के वान की आंखों में दर्द हो रहा था। उन्होंने बताया कि उन्हें पहले लगा कि आंखों में दर्द थकान की वजह से हो रहा है। दिन-ब-दिन उनकी आंखों में दर्द बढ़ता गया। इसके बाद जब वान ने डॉक्टरों को अपनी आंख दिखाई तो वो दंग रह गए।

सुजो अस्पताल के डॉक्टरों ने एक संपूर्ण चिकित्सीय परीक्षण किया और उनकी आंख की पलक के नीचे से कम से कम 20 जीवित कीड़े निकाले। डॉक्टर शी टिंग ने कीड़े को हटाने के लिए वान की आंखों की सर्जरी की। उन्होंने बताया कि वान की आंखों में नेमाटोड (Nematode) नाम के कीड़े मौजूद थे। डॉक्टर शी टिंग के मुताबिक नेमाटोड नाम के ये कीड़े बीमार कुत्तों या फिर बिल्ली में पाए जाते हैं।

डॉक्टरों ने बताया कि कुत्तों के लार्वा से कीड़े में विकसित होने में 15 से 20 दिन लगते हैं। डॉक्टर अभी तक ये नहीं समझ पा रहे हैं कि वान की पलक के नीचे कीड़े कैसे पहुंच गये। वान ने डॉक्टरों को बताया कि उनके घर पर न तो कोई कुत्ता है और न की बिल्ली। ऐसे में डॉक्टर अनुमान लगा रहे हैं कि वान जब काम करने के लिए बाहर गये होंगे तभी उनकी आंखों में कीड़े चले गए होंगे।

LIVE TV