फराह-बोमन ने मनाया डेजी ईरानी के जन्मदिन का जश्न
मुंबई | फिल्म निर्माता व नृत्य निर्देशक फराह खान, उनके भाई व फिल्म निर्माता साजिद खान, उनकी मां मेनका ईरानी और अभिनेता बोमन ईरानी तथा अन्य परिवार के सदस्यों ने शनिवार को अभिनेत्री डेजी ईरानी के जन्मदिन का जश्न मनाया।
फराह ने इस दौरान की एक तस्वीर साझा की है।
फराह व साजिद की मां मेनका, डेजी की बहन हैं।
फराह ने ट्वीट किया, “डेजी आंटी के जन्मदिन के लिए सभी पारसी एकत्र हुए। हमारे परिवार का हिस्सा बनने के लिए बोमन ईरानी आपका शुक्रिया। यह आश्चर्यजनक है कि हम सभी एक ही तस्वीर में फिट हो गए।”
डेजी और उनकी बहनें हनी ईरानी व मेनका बॉलीवुड में बाल कलाकार की भूमिका के लिए प्रसिद्ध रही हैं।
Big fat parsi getogether 2 celebrate aunty Daisy s bday! Thank u @bomanirani 4 being part of the family .. its a wonder v all fit in 1 frame pic.twitter.com/RiiQhEDeIv
— Farah Khan (@TheFarahKhan) June 17, 2017