अगर पुरुष अपनाएं ये टिप्स, तो लड़कियों से भी दिखेंगे डीसेंट और स्मार्ट

व्‍यवहार के मामले में आप सबके चहेते हैं लेकिन फिर भी कुछ ऐसी बातें हैं जिनके कारण अक्‍सर लड़कियां आपके दूर भागती है। आप जानना नहीं चाहेगें कि इसका क्‍या कारण है। जिस प्रकार आप अपनी पार्टनर या महिला मित्र को हमेशा साफ-सुथरी और सजी-संवरी देखना चाहते हैं, महिलायें भी ऐसे पुरुषों को अधिक पसंद करती हैं जो अपने सौंदर्य के प्रति सजग रहते हैं। अगर आप भी अपने व्यक्तित्व में निखार लाना चाहते हैं तो यहां दिये ग्रूमिंग टिप्‍स को अपनाकर आप आसानी से अपने लुक को और भी बेहतर बना सकते हैं।

डीसेंट और स्मार्ट

कलर के अनुसार चुनें शेड्स

अपने नेचुरल कलर के हिसाब से कपड़े पहनें। अगर आपकी आंखें ब्लू या ग्रीन है तो उससे मिलती हुई शर्ट पहनें। अगर आंखों का रंग ब्राउन है और स्किन कलर भी डार्क है तो वाइट और क्रीम रंग की शर्ट पहनें। ऑलिव स्किन पर डार्क ब्लू, डार्क ग्रीन, ब्लैक और यैल्लो अच्छा लगता है। लाइट स्किन पर ब्राउन, टैन और ब्लू फबते हैं।

मोनोक्रोमैटिक कलर

कई बार सुबह सुबह तैयार होते हुए समझ नहीं आता कि कौन सा कलर कॉम्बीनेशन पहना जाए। ऐसे में मोनोक्रोमैटिक कलर के कपड़े ट्राई करने चाहिए चाहिए। इसके लिए ब्लैक, वाईट, ग्रे या फिर हॉन्टर ग्रीन जैसे रंग ही चुनने चाहिए वरना आप कार्टून भी लग सकते हैं।

पुरुष भी महिलाओं की तरह रखें अपनी स्किन का ख्याल, अपनाएं ये ब्यूटी टिप्स

बेस्ट हेयरकट

लड़के हों या लड़कियां हेयर कट फैशन का बहुत जरूरी हिस्सा होता है। पुरुषों में भी एक बेहतरीन और चेहरे और ट्रेंड के हिसाब से चुना गाया हेयर स्टाइल उनकी पर्सनेलटी को हिट ही नहीं बल्कि सुपर हिट बना सकता है। बालों का वेवी फ्लो कमाल का लुक देता है। ये केज़ुयल होने के साथ-साथ ट्रेंडी भी होता है, साथ ही इन्हें पीछे की तरह ब्रश करके कमाल का बिज़नेस लिक भी पाया जा सकता है।

भौहों की छंटाई

कई पुरुषों की भौहें बहुत बड़ी होती है, जो दिखने में बहुत बुरी लगती है। इसलिए इनकी छंटाई करते रहना चाहिए, कभी-कभी इनकी छंटाई करना पर्याप्‍त रहता है। अगर आपकी भौहों बीच में से जुड़ी हुई है तो इसके लिए आपको अधिक कठोर उपायों की जरूरत होती है। वैक्सिंग अपेक्षाकृत आसान है, इसे आप घर पर या सैलून में कर सकते हैं।

अखंड पाठ के बाद गिन्नी के घर में होगी बैंगल सेरेमनी, देखें खूबसूरत तस्वीरें

हाथों और नाखूनों की देखभाल

पुरुषों को शायद यह नहीं लगता, लेकिन आपके हाथों को भी नोटिस किया जाता है। महिलाओं की तरह पुरुषों को भी अपने हाथों की देखभाल करनी चाहिए। गंदे या खुरदरे नाखून पुरुषोचित होनी की निशानी नहीं हैं। इसलिए अपने हाथों की देखभाल करें। नियमित रूप से अपने नाखूनों को ट्रिम करें। इसके लिए आप मैनीक्‍योर पर भी विचार कर सकते हैं।

 

LIVE TV