चीन में खुला पहला डीप-सी रिसर्च इंस्टीट्यूट

बीजिंग| चीन ने अपना पहला डीप सी रिसर्च इंस्टीट्यूट खोल लिया है, जिसके बारे में विशेषज्ञों का कहना है कि यह नेवल टेक्नोलॉजी (समुद्री प्रौद्योगिकी) में सुधार और संसाधन क्रियान्वयन के लिए सार्थक सिद्ध होगा। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि इंस्टीट्यूट ऑफ डीप-सी साइंस एंड इंजीनियरिंग (आईडीएसएसई) हेनान प्रांत के सान्या में स्थित है, जिसने मंगलवार से आधिकारिक रूप से काम करना शुरू कर दिया है।

डीप सी रिसर्च इंस्टीट्यूट होगा सार्वजनिक मंच

गहन समुद्री अध्ययन के लिए यह पहला वैज्ञानिक अनुसंधान बेस है और गहन समुद्री अनुसंधान तथा तकनीकी प्रयोगों के लिए यह चीन का पहला पहला सार्वजनिक मंच भी है।

नानजिंग यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ जियोग्राफिक एंड ओशियोग्रॉफिक साइंसेज के निदेशक गाओ शू ने बताया, “गहरे समुद्रों में पेट्रोलियम संसाधनों सहित कई खनिज और जैविक संसाधनों का खजाना मौजूद है और केवल दक्षिण चीन सागर में ही करीब 40 अरब टन का पेट्रोलियम है। इसलिए यहां वैज्ञानिक अनुसंधान क्षमताओं को बढ़ाना जरूरी हो जाता है।”

गहन समुद्री अनुसंधान सैन्य प्रयोगों की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। यह जटिल समुद्री परीक्षणों के अध्ययन से नेवल टेक्नोलॉजी की बेहतरी में मदद करेगा, जो देश की सबसे उन्नत सैन्य तकनीक है।

LIVE TV