मोदी सरकार को डिजीटल युग में पड़ी मैन पाॅवर की जरूरत

narendra-modi_570909686ec49एजेंसी/ नई दिल्ली : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रन हो रही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार द्वारा करीब सवा दो लाख केंद्रीय कर्मचारियों की भर्ती करने जा रही है। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय कर्मचारियों की भर्ती को फ्रीज करने को लेकर इस तरह का निर्णय दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार दो वर्ष में करीब दो लाख कर्मचारियों की भर्ती करने जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार 1 मार्च 2015 को केंद्र सरकार का स्टाफ 3305 लाख था जो कि एक वर्ष में 34.93 लाख हो गया।

मार्च वर्ष 2017 तक इसकी तादाद बढ़कर 35.23 लाख होने का अंदाज़ा लग गया है। जिन विभागों में कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है उनमें  राजस्व, आबकारी, अर्द्धसैनिक बल और रेलवे को शामिल किया गया है। केंद्रीय पैरामिलिट्री फोर्सेस में 47 हजार जवानों की भर्ती की बात कही गई है।

माना जा रहा है कि नई भर्तियों से सरकार के राजस्व पर बड़ा संकट गहराएगा। मगर इससे सरकार के कामकाज में आसानी होगी। जानकारी मिली है कि ग्रामीण विकास विभाग में कर्मचारियों की संख्या में कमी की गई है। इस दौरान विभाग में 538 कर्मचारी शामिल थे जो कि वर्ष 2016 – 2017 में 472 हो गए। 

LIVE TV