टैक्सी चालक का शव मिलने से सनसनी, गला काटकर की गई हत्या

रिपोर्ट- दिलीप कटियार

फर्रुखाबाद: टैम्पों के भीतर लहुलुहान चालक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गयी| पुलिस घटना को फ़िलहाल दुर्घटना मान रही है| कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला कुटरा कालोनी तिर्वा कोठी निवासी 30 वर्षीय संजय पुत्र रामपाल टैम्पों चलाने का कार्य करता था|

संजय के भाई अवधेश के अनुसार बीते दिन संजय टैम्पों लेकर घर आया था| जिसके बाद वह चार बजे घर से चला गया| लेकिन रात में घर ना लौटने पर उसकी तलाश शुरू की| लेकिन उसका पता नही चला|आज सुबह अवधेश को सूचना मिली की शहर कोतवाली क्षेत्र के पांचाल घाट वनविभाग के पास एक टैम्पों में लहूलुहान शव पड़ा है|

जिसके बाद अवधेश मौके पर आ गया| उसने शव की शिनाख्त अपने भाई संजय के रूप में की| संजय की पत्नी आशा की बीते पांच वर्ष पूर्व मौत हो गयी थी| उसके एक 12 साल की पुत्री मोहनी है| अवधेश ने भाई की हत्या का आरोप लगाया|

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने एनआरसी का किया विरोध, भाजपा पर बोला हमला

सूचना मिलने पर एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ मन्नी लाल गौड़, प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय, चौकी इंचार्ज आरके शर्मा, डॉग स्वाइड व फील्ड यूनिट की टीम मौके पर आ गये|उन्होंने पड़ताल की|अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह नें बताया कि दुर्घटना प्रतीत हो रही है| टैम्पों यहाँ कैसे आया और इसका पता लगाया जा रहा है| शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है| पोस्टमार्टम के बाद कार्यवाही की जायेगी|

LIVE TV