जानें घर पर ही हलीम और बिरयानी जैसी टेस्टी डिशेज को बनाने के आसान तरीके

ईद के मुबारक मौके पर घर पर स्टार्टर्स, मेन कोर्स और डेजर्ट्स में ये स्पेशल डिशेज बनाइए और घर-परिवार के साथ खुशियां मनाइए।
जानें घर पर ही हलीम और बिरयानी जैसी टेस्टी डिशेज को बनाने के आसान तरीके

ईद के मुबारक मौके महिलाएं परिवार के सदस्यों को स्पेशल फील कराने के लिए कई स्पेशल आइटम्स बनाती हैं। इस मौके पर घरों में बिरयानी बनाने के साथ सिवईं, नल्ली निहारी, मटन कबाब और मटन कोरमा जैसी डिशेज खासतौर पर बनाई जाती हैं। ये डिशेज खाने में इतनी टेस्टी होती हैं कि लंबे वक्त तक इनका स्वाद जुबान पर बना रहता है। ईद पर घर-परिवार के सभी लोग मिलकर खुशियां मनाते हैं। तो इस खास मौके पर आइए जानते हैं ईद स्पेशल डिशेज के बारे में।

स्टार्टर्स में बनाएं ये डिशेज

सीक कबाब: सीक कबाब का स्वाद घर के सदस्यों को काफी पसंद आता है। ढेर सारे मसालों से तैयार होने वाला सीक कबाब खाने में इतना लजीज लगता है कि यह डिश ईद के मौके पर जमकर खाई जाती है। इसमें चिकन के छोटे पीस मसाले में मिलाकर कबाब तैयार किया जाता है और चटनी के साथ सर्व किया जाता है।

मटन कबाब: मटन कबाब नॉन वेजिटेरियन्स को खासतौर पर पसंद आता है। इस ट्रेडिशनल डिश को बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता। इसके लिए मटन के पीसेस का कबाब बनाकर इसे तल लिया जाता है। कुरकुरे और स्वाद भरे कबाब बच्चे भी मन से खाते हैं।

हलीम: हलीम मटन स्टू होता है। इसे दाल, मसालों और टूटे गेहूं को मिलाकर तैयार किया जाता है। इसे पकाने में 3-4 घंटे का टाइम लगता है और तैयारी करने के लिए भी 1 घंटा लगता है। इसे ब्रेड, चपाती, रोटी और चावल के साथ खाने का मजा ही कुछ और है। भले ही यह देर में बनता है, लेकिन इसका स्वाद ऐसा है कि सामने आते ही भूक बढ़ जाती है।

बर्थ डेट के अनुसार जानें आने वाले हफ्ते के बारे में, क्या है खास

मेन कोर्स में बिरयानी और मटर कोरमा सर्व करें

बिरयानी: ईद पर बिरयानी विशेष रूप से खाई जाती है। मेन कोर्स में सर्व की जाने वाली ये डिश बनाने के कई तरीके हैं, लेकिन ईद के मौके पर तो ज्यादातर मुस्लिम फैमिलीज चिकन और मटन बिरयानी खाना पसंद करती हैं। इसमें मसालों की खुशबू इसे स्पेशल फ्लेवर दे देती है। हालांकि इसे बनने में थोड़ा वक्त लगता है, लेकिन बिरयानी का इतना लजीज लगता है कि बच्चे और बड़े इसे मनभर कर खात हैं।

मटन कोरमा: अरेबियन डिश मटन कोरमा अलग-अलग फ्लेवर्स के साथ तैयार की जा सकती है। हालांकि इसे धीमी आंच पर पकाने से इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है। ईद के दौरान इस डिश को खासतौर पर बनाया जाता है

नल्ली निहारी: इस डिश को खुशबूदार मसालों के साथ देर तक पकाया जाता है। बेहद लजीज इस डिश को नॉनवेज लवर्स खासतौर पर खाना पसंद करते हैं।

डेजर्ट्स में इन डिशेज़ का मजा लीजिए

मूंग दाल हलवा: मूंग दाल हलवा काफी स्वाद लगता है और ज्यादातर महिलाओं का फेवरेट होता है। मूंग दाल में केसर, खोया और बादाम डालकर यह स्वाद भरा हलवा तैयार किया जाता है।

शीर खुरमा: ईद का त्योहार शीर खुरमा के बगैर अधूरा माना जाता है। शीर खुरमा ईद पर खासतौर पर बनाया जाता है। डेजर्ट्स की यह स्पेशल डिश सेवईयों, दूध और ढेर सारे ड्राईफ्रूट्स से तैयार की जाती है। मीठा खाने वालों की तो फेवरेट डिश है ये। स्वाद से भरपूर ये डिश दिखने में क्रीम जैसी होती है।

सेवइयां: ऑल टाइम सेवइंयां ईद पर भी कई तरह से बनाई जाती हैं। दूध और सेवई से तैयार होने वाली सेवइयां बहुत जल्दी तैयार हो जाती हैं। इसे शीर कोरमा के साथ या उसके विकल्प के तौर पर भी सर्व किया जाता है।

हिंदी अनिवार्य के बवाल से केंद्र सरकार बैकफुट पर, ए.आर. रहमान ने ट्वीट कर कहा ये !…

ईद पर बनने वाली इन सारी डिशेज का स्वाद बहुत लजीज होता है और इनके लिए घर का हर सदस्य एक्साइटेड होता है। लेकिन त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द को बनाए और बढ़ाए रखने का काम करते हैं। तो खुद भी खाएं और दोस्तों, मेहमानों को भी खिलाएं ये जायकेदार डिशेज। हां, लेकिन त्योहारों के मौके पर सेहत को नज़रअंदाज बिल्कुल न करें।

LIVE TV