टेस्टी गोलगप्पे का पानी बनाने की विधि

गोलगप्पा सभी लोगो को बहुत पसंद है | बाजार के बने गोलगप्पे के पानी में वो लोग बहुत सी ऐसी चीजे मिलाकर बना देते है जो आपके लिए हानिकारक हो सकता है | इसे आप घर पर भी आसानी से बना सकते है | तो चलिए जानते है कि गोलगप्पे के पानी को कैसे बनाते है –

टेस्टी गोलगप्पे का पानी बनाने की विधि

सामग्री –

हरी पुदीना पत्ती,

धनिया पत्ती,

हरी मिर्च – 2,

जीरा पाउडर – 1 चम्मच,

हींग – 1 पिंच,

काला नमक,

सफ़ेद नमक,

सोठ पाउडर,

खट्टा करने के लिए – नीबू या अमचूर पाउडर,

जानिए कस्टर्ड पाउडर बनाने की विधि

बनाने की विधि –

सबसे पहले हरी पुदीना पत्ती और धनिया पत्ती को साफ़ कर धो ले |

अब मिक्सर में धनिया पत्ती, पुदीना पत्ती, हरी मिर्च, जीरा पाउडर, काला नमक, सफ़ेद नमक, सोठ पाउडर, और थोड़ा सा पानी डालकर मिक्सी चला दे |

अब इसे मिक्सी में से निकालकर एक गहरे बर्तन में डाल दे |

अब इसमें 1 गिलास पानी डाल दे और अच्छे से मिक्स कर दे | अब इसमें एक नीबू या फिर अमचूर पाउडर मिला दे |

अब आपका गोल गप्पे का पानी तैयार है |

LIVE TV