झोलाछाप डॉक्टर ने ले ली महिला और उसके जन्मे बच्चे की जान !

रिपोर्ट – संजय मणि त्रिपाठी

मुरादाबाद : शहर के भगतपुर थाना क्षेत्र में शिफा क्लीनिक में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से जच्चा बच्चा दोनों  की मौत हो गई | परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है |

बीते पांच दिन महिला को डॉक्टर की क्लीनिक में एडमिट कराया था | डॉक्टर जब इलाज कर रहा था उसी दौरान महिला की मौत हो गई | जिससे परिवार ने जमकर हंगामा किया |

परिवारवाललों ने पुलिस को तहरीर दी है | पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | सीओ विशाल यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि एक प्राइवेट नर्सिंग होम में यह एक गर्भवती महिला एडमिट हुई थी |

 

स्कूल बस में पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, 4 बच्चों सहित कई टीचर घायल !

 

उसकी दो दिन पहले डिलीवरी हुई थी | बच्ची का जन्म हुआ लेकिन उसकी मृत्यु हो गई और जिसके बाद महिला लगातार हालत बिगड़ रही थी जिसको हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया |

लेकिन ले जाते वक्त रास्ते में महिला की मृत्यु हो गई | और परिजनों ने यह आरोप लगाया है के डॉक्टर की लापरवाही के चलते उसकी बच्ची और पत्नी की मौत हुई है |

 

LIVE TV