झील में डूब रहा था हिरण का बच्चा, सैनिक ने बचाई उसकी जान, देखिए- Viral Video

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक सैनिक हिरण के बच्चे को रेस्क्यू करते हुए दिखाई दे रहा है। इस विडियो के सोशल मीडिया पर आने के बाद लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। 11 जून को ट्विटर पर यह विडियो पोस्ट किया गया। इसे अब तक 44 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। विडियो को नीदरलैंड्स के Buitengebieden नाम के यूजर ने अपलोड किया है।

इस वीडियो में एक झील दिखाई दे रही है। झील के बीच में एक पेड़ का तना है जिस पर चल रहा बेबी डियर फिसलकर झील में गिर जाता है लेकिन इतने में फुर्ती के साथ एक सोल्जर वहां पहुंच जाता है और तुरंत बेबी डियर को पानी से निकाल लेता है। इसके बाद सोल्जर आहिस्ता-आहिस्ता पेड़ के तने पर खिसक खिसक कर वापस जाता है और बेबी डियर को बचा लेता है। बेबी डियर को बचाने वाले सोल्जर की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि 11 जून को ट्विटर पर यह विडियो पोस्ट किया गया। इसे अब तक 44 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। विडियो को नीदरलैंड्स के Buitengebieden नाम के यूजर ने अपलोड किया है।

LIVE TV