झारखंड : बिजली का करंट लगने से हाथी की मौत

रांची| झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में गुरुवार की सुबह बिजली का करंट लगने से एक हाथी की मौत हो गई।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, एक हाथी पुरचिसाई गांव के करीब घूम रहा था और मैदान में रखे धान को खाने की कोशिश में था। इसी दौरान वह बिजली के तार के संपर्क में आया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बीते महीने नवंबर में हाथी का एक बच्चा तालाब में डूबकर मर गया था।

तीन मंत्रियों के निजी सचिवों पर गिरी गाज, जानें कौन कौन हैं शामिल…

जिले में करीब 100 हाथी घूम रहे हैं और फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। कई दफा यह लोगों को कुचल देते हैं।

LIVE TV