झारखंड चुनाव: सुबह से ही 15 सीटों पर चौथे चरण का चुनाव जारी, एनडीए से अलग हुए आजसू की चमकेगी किस्मत?

रांची। झारखंड में विधानसभा के चौथे चरण के चुनाव के लिए 221 प्रत्याशी मौदान में हैं। आज सुबह से झारखंड की 15 सीटों पर लगातार वोटिंग जारी है। आज के चुनाव से राज्य के दो मुख्य मंत्रियों को भविष्य टिका हुआ है। याद दिलाते चले पिछले चुनाव में इस 15 सीटों में से 12 सीटों पर भाजपा का कब्जा है।

झारखंड चुनाव

झारखंड के चौथे चरण की 15 सीटों पर चुनाव होना है। इनमें मधुपुर, देवघर (एससी), बगोदर, जमुआ (एससी), गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, बोकारो, चंदनक्यारी (एससी), सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी और बाघमारा सीट शामिल है।

इस साल के चुनाव में भाजपा के लिए जहां सीटें बचानी है वहीं विपक्ष के लिए अपनी बची हुई साख को बचाते हुए आगे के सीटों को अपनी तरफ करना है। पिछले साल एक सीट भादपा की सहयोगी साथी आजसू के पास थी।   जबकि, जेएमएम को एक सीट और एक सीट मासस को मिली थी.

चंदनकियारी सीट से भाजपा के बौरी का मुकाबला एनडीए से अलग हुए आजसू के उम्मीदवार उमाकांत रजक से है, वहीं पालिवार का मुकाबला मधुपुर सीट पर जेएमएम के उम्मीदवार हुसैन अंसारी से है।

बिहार के पटना तक पहुंची नागरिकता कानून के विरोध की आग, भीड़ ने फूंके पुलिस वाहन

उधर झरिया सीट पर रोचक मुकाबले में एक ही परिवार की दो महिलाएं आमने-सामने हैं। यहां से भाजपा ने जेल में बंद मौजूदा विधायक संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह को उतारा है, जिन पर चचेरे भाई नीरज सिंह की हत्या का आरोप है। वहीं, कांग्रेस ने रागिनी के खिलाफ नीरज सिंह की विधवा पूर्णिमा नीरज सिंह को उतारा है।

बता दें कि 2014 के विधानसभा चुनाव में चौथे चरण की इन 15 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने 12 सीटें जीतकर विपक्ष को तगड़ा झटका दिया था।

LIVE TV