ज्यादा खुशी में राहुल लेने जा रहे है ऐसा फैसला कि कांग्रेस में छा जाएगी मायूसी

नई दिल्ली| कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर गुरुवार को मध्य प्रदेश और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों के चयन के मद्देनजर काफी व्यवस्तता देखी जा रही है। इन दोनों राज्यों में पार्टी ने विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंका है।

जब मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के दावेदार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी से मुलाकात की, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी उस दौरान वहां मौजूद थीं।

राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के दावेदार अशोक गहलोत और सचिन पायलट भी राहुल गांधी से मुलाकात कर चुके हैं।

चुनाव खत्म होते ही बढ़ी तेल की कीमत, जानें कितने रूपए तक बढ़ेगा दाम

गहलोत और पायलट ने एक के बाद एक राहुल के आवास पर पहुंच कर अपने-अपने विचारों से उन्हें अवगत कराया। राजस्थान के पर्यवेक्षक के.सी. वेणुगोपाल ने भी राहुल से मुलाकात की।

मध्यप्रदेश में सिंधिया और कमलनाथ मुख्मंत्री पद के दावेदार हैं।

LIVE TV