ज्ञानवापी सर्वे के दौरान सामने आई ये चौंकाने वाली चींजे, सच को छुपाने के लिए शरारती तत्वों ने किया ये काम

वाराणसी: कोर्ट की ओर से अधिवक्ता आयुक्त को लेकर दिए गए फैसले के बाद दूसरे दिन रविवार को भी सर्वे का कार्य जारी है। कड़ी सुरक्षा के बीच में यहां पर सर्वे चल रहा है। दूसरे दिन भी सर्वे की शुरुआत सुबह 08 बजे हुई। मस्जिद के भीतर टीम को एक 7-8 फीट का ढेर मिला है। यह सफेद पेंट से ढ़का हुआ है। ढेर मिलने के बाद मलबे को हटाया गया और अब इसकी जांच होगी।

हिंदू पक्ष की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार गुंबद की ओर सर्वे के दौरान हिंदू परंपरा के आकार दिखाई पड़े हैं। हालांकि इसे सफेद रंग(चूने) से रंगा गया है। सर्वे की टीम ने इसकी वीडियोग्राफी की और प्रतीक चिन्ह का भी जिक्र किया।

तहखाने में शरारती तत्वों ने भर दी मिट्टी
आपको बता दें कि मस्जिद की छत और गुंबद की भी वीडियोग्राफी हो सकती है। यहां सर्वे दोपहर 12 बजे तक जारी रहेगा। इसके बाद सर्वे की रिपोर्ट को 17 मई को अदालत के सामने पेश किया जाएगा। पदले दिन कोर्ट के आदेश पर तहखानों की वीडियोग्राफी हुई। इस दौरान सर्वे में दोनों ही पक्षों की ओर से सहयोग किया गया। हिंदू पक्ष ने दावा किया की सभी साक्ष्य हमारे पक्ष में हैं। तहखानों में मूर्तियों के भग्नावशेष मिले हैं। हालांकि तहखाने में कुछ शरारती तत्वों में मिट्टी भर दी थी जिसे साफ किया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लिंगायत समाज में काशी में लिंग दान का प्रचलन है और यहां तहखाने में उस परम्परा के टूटे लिंग भी मिले हैं।

LIVE TV