जेल जाएंगे ट्रंप, पार्टी की महिला सांसद ने किया दावा

वॉशिंगटन। अमेरिका की रिपब्लिक सासंद सेन ऐलिजाबेथ वारेन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति अपना वर्तमान कार्यकाल पूरा करने और वर्ष 2020 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले ही सलाखों के पीछे हों। अमेरिका की रिपब्लिक सासंद 69 वषीर्य वारेन ने शनिवार को आगामी राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की आधिकारिक घोषणा की है।

मैसाचुसेट्स की सीनेटर वारेन ने रविवार को अमेरिकी प्रांत लोवा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिस समय हम वर्ष 2020 में प्रवेश करेंगे, ट्रंप राष्ट्रपति के पद पर नहीं रहेंगे। हो सकता है कि वे उस समय तक आजाद इंसान न हों। वारेन का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने की घोषणा करने के बाद ट्रंप ने उनके ट्वीट पर चुटकी ली थी।

जब वारेन से अपने बयान पर स्पष्टीकरण देने को कहा गया, तो उन्होंने राष्ट्रपति की कई खुली जांचों की ओर इशारा किया। इसमें विशेष वकील रॉबर्ट मुलर द्वारा की जा रही रशिया प्रोब के अलावा दो अन्य मामलों की जांच शामिल हैं।

21 फरवरी को मोदी खोलेंगे अपना झोला, देश के लिए निकलेगी ये चीज…

उम्मीदवार, कार्यकर्ता और मीडिया के रूप में हम क्या करें? हम विभाजन करने वालों को ऐसा नहीं करने देंगे। गौरतलब है ट्रंप और वारेन के संबंध लंबे समय तनावपूर्ण रहे हैं। अमेरिका में नवंबर 2020 में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं।

LIVE TV