जेल के अंदर से कैदी परिजनों से कर रहे गुफ्तगूं, महिला होमगार्ड ने अंडरगारमेंट में छिपा रखा था मोबाईल और चार्जर

यूपी के ग्रेटर नोएडा में जिला जेल(लुक्सर जेल) के अंदर कर्मचारी के मोबाईल से वॉट्सऐप कॉलिंग का मामला सामने आया है। यहां कैदी औऱ बंदी अपने परिजनों संग बड़े आराम से गुफ्तगू कर रहे हैं। वहीं इसका खुलासा उस दौरान हुआ जब शुक्रवार को एक महिला बैरक में तैनात महिला होमगार्ड से एक मोबाईल व चार्जर बरामद किया गया।

महिला होमगार्ड ने इसे कपड़ों में छुपाया हुआ था। उसके फोन से 6-7 नंबरों पर वॉट्सऐप कॉलिंग की गयी थी। यहीं नहीं जेल प्रशासन ने महिला होमगार्ड के खिलाफ कारागार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला होमगार्ड 5 मिनट कॉल के बदले कैदियों से 100 रुपये तक वसूल करती थी।

जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बताया कि लगातार यह शिकायत मिल रही थी कि जेल के अंदर से मोबाईल का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी के साथ पर बैरक में बंदियों और कैदियों की तलाशी ली गयी। हालांकि कुछ भी हाथ न लगा। इसके बाद महिला होमगार्ड साधना की तलाशी ली गयी। उसने अपने अंडरगारमेंट में मोबाईल और चार्जर छिपाया हुआ था। वहीं जो मोबाईल बरामद हुआ है उसमें सिम नहीं है। जिसके बाद आशंका जताई जा रही है कि महिला ने सिम निगल लिया है। आरोपी होमगार्ड प्रेग्नेंट है और पकड़े जाने पर वह बेहोश हो गयी। जिसके बाद उससे पूछताछ नहीं हो पाई है।

LIVE TV