जेडीयू नेता के बेटे ने युवक के सीने में उतारी गोली

गया। बिहार के गया में शनिवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में सत्तारूढ़ जेडीयू की एमएलसी मनोरमा देवी का बेटा राॅकी आरोपित है। हालांकि पुलिस ने रॉकी के बॉडीगार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। मनोरमा देवी के पति बिंदी यादव से भी पूछताछ जारी है। पुलिस राॅॅकी की तलाश कर रही है।

जेडीयू की एमएलसी
रॉकी

जेडीयू की एमएलसी का बेटा फंसा

घटना गया के रामपुर इलाके की है। यहां आदित्य नाम के युवक को गोली मारी गई है। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। रॉकी के पिता बिंदी यादव का कहना है कि उनका बेटा कार से कहीं जा रहा था। रास्ता में कुछ लोगों ने उसे रोका और मारपीट शुरू कर दी। रॉकी ने बचाव में बंदूक निकाली। इसी दौरान उसके हाथ से ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। बिंदी यादव के मुताबिक, यह सब अनजाने में हुआ।

वहीं, पुलिस ने इस मामले में रॉकी के बॉडीगार्ड राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त जेडीयू की एमएलसी का बेटा रॉकी ही गाड़ी चला रहा था। उसके साथ चार और लोग थे। ये सभी लोग नशे में धुुत बताए जा रहे हैं।

वहीं, आदित्य के दोस्त के मुताबिक, कुछ लोगों ने आदित्य को पीटा और फिर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। उसने बताया कि गोली मारने वालों के साथ एक कमांडो भी था, जिसे यूनीफॉर्म पहनी थी। आदित्य के दोस्त केि मुताबिक, गाड़ी ओवरटेक करने पर राॅकी नाराज हो गया था। इसके बाद गार्ड ने हवा में गोली चलाई थी। बाद में बवाल के बाद आदित्य को गोली मार दी गई। इस बयान के आधार पर बॉडीगार्ड राजेश को पकड़ा गया है।

इस मामले में पहले जानकारी मिल रही थी कि आदित्य भी जेडीयू के एक नेता का भतीजा है। लेकिन बाद में साफ हो गया कि ऐसा कुछ भी नहीं है।

LIVE TV