लापता छात्र के लिए जंग का अखाड़ा बना जेएनयू, धारा 144 लागू

जेएनयूनई दिल्ली| जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी यानी जेएनयू के लापता छात्र नजीब अहमद के गायब होने के चलते शुक्रवार को छात्रों ने रेल भवन के पास जबरदस्त हंगामा किया| इसके चलते इस पूरे इलाके में धारा 144 लगा दी गयी है| ये सभी छात्र एबीवीपी पर नजीब को गायब कराने का आरोप लगाते हुए जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे थे|

जेएनयू के छात्रों का प्रदर्शन

हालात बेकाबू हो जाने पर दिल्ली पुलिस ने हंगामा कर रहे छात्रों को गिरफ्तार किया| हंगामे के कारण आज दिन भर इस इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा|

कुछ दिनों पहले एबीवीपी के छात्र नेता विक्रांत यादव से कहासुनी और हाथापाई के बाद नजीब, मावी-मांडवी हॉस्‍टल से गायब हो गया| तब से इस छात्र का कोई भी पता नहीं है|

पुलिस का कहना है कि इस छात्र का पता लगाया जा रहा है| लेकिन इसके लिए हंगामा करना सही नहीं है| इससे कार्रवाई बाधित होती है|

LIVE TV