इस बॉलीवुड एक्ट्रेस पर धोखाधड़ी की एफआईआर

जूही चावला रांची। बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है। रांची के लालपुर थाना में जयेश सिन्हा ने केस दर्ज कराया है। मुंबई की एक अबकूल फ्यूचर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को फ्रेंचाइजी देने के संबंध में जूही पर यह आरोप है।

जूही चावला पर केस दर्ज

इससे पहले भी जयेश सिन्हा जूही के खिलाफ केस दर्ज करा चुके हैं। कोर्ट के निर्देश पर यह केस दर्ज किया है। इस केस के चलते जूही सहित सात लोगों पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस की टीम मामले की जांच-पड़ताल करने में जुटी हुई है।

LIVE TV