जीसी मुर्मू के इस्तीफे को मंजूरी, जानिए कौन हैं जम्मू-कश्मीर के नए उप राज्यपाल

जम्मू कश्मीर के नए उप राज्यपाल के नाम का ऐलान हो चुका है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता मनोज सिन्हा जम्मू-कश्मीर के नए उप राज्यपाल होंगे। एएनआई की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार जीसी मुर्मू का इस्तीफा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्वीकार कर लिया है। इसी के साथ मनोज सिन्हा को केंद्र शासित प्रदेश और जम्मू कश्मीर का नया उप राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

आपको बता दें कि बुधवार शाम को गिरीश चंद्र मुर्मू ने इस्तीफा दे दिया था। जीसी मूर्मू का यह इस्तीफा उस दौरान आया है जब जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने का एक साल पूरा हो चुका है। मुर्मू ने 31 अक्टूबर 2019 को उप राज्यपाल पद की शपथ ली थी। मुर्मू की शासनकाल के दौरान शांति, स्थिरता और विकास देखा गया। इसी के साथ राज्य में आतंकवाद और पत्थरबाजी की घटनाओं में कमी देखी गयी।

LIVE TV