बिहार : ट्रेन में जवानों पर बरसाई गोलियां, एक की मौत

जीआरपीबक्सर| उत्तर प्रदेश के मुगलसराय से बक्सर आ रही यात्री रेलगाड़ी में शुक्रवार देर रात बदमाशों ने ट्रेन सुरक्षा में तैनात राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के दो जवानों को गोली मार दी और उनके हथियार लूटकर फरार हो गए। इस घटना में एक जवान की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।

जीआरपी जवान के हत्यारे…

बक्सर रेल थाना के प्रभारी योगेंद्र कुमार ने शनिवार को यहां बताया कि शुक्रवार रात मुगलसराय से बक्सर जाने वाली रेलगाड़ी में पहले से ही सवार आठ-दस बदमाशों ने रात लगभग सवा 11 बजे जीआरपी के दो जवानों अभिषेक सिंह और नंदलाल सिंह को गोली मार दी और उनकी सरकारी रायफलें और गोली लूटकर फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया, जहां घायल जवान अभिषेक सिंह की मौत हो गई।

पटना के पुलिस अधीक्षक (रेल) जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जिस समय घटना हुई, उस समय ट्रेन में यात्रियों की संख्या कम थी। अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।

LIVE TV