2100 रुपए की ये काली जींस पहनी तो पैर हो जाएंगे बेकार

जींसकेरर जेन रिलांस को अपने पैर गवाने पड़े, जिसका कारण चौंकाने वाला है। इस 52 साल की महिला ने एक रात के लिए टाइट जींस को पहना और उनके पैरों में अजीब सी बीमारी हो गयी। अब उनके पैरों की नसें और कोशिकाएं बेकार हो चुकी हैं।

जल्‍द ही महिला के पैरों का ऑपरेशन किया जाएगा, जिससे वह बहुत ही डरी हुई हैं। जेन कहती हैं कि उन्‍होंने सिर्फ जींस को एक रात की पार्टी के लिए पहना और उनके पैर उसकी जगड़न के कारण बेकार हो गए।

जेन बताती हैं कि उन्‍होंने खुद को अच्‍छा दिखाने के लिए 28 यूरो (2100 रुपए) की भारी काली जींस खरीदी। लेकिन जब उन्‍होंने पार्टी में इस जींस को पहन कर डांस किया तो उनके पैर आपस में कोलैप्‍स हो गए और उन्‍हें यह खतरनाक बीमारी हो गयी।

जिसके बाद वो सीधा हॉस्‍पिटल पहुंचीं और डॉक्‍टरों ने उनका ऑपरेशन करने की बात कही। दरअसल डॉक्‍टरों का कहना है कि टाइट कपड़े पहनने से खून की दौड़ान धीमी हो जाती है, जिससे शरीर में ऑक्‍सीजन की कमी हो जाती है। टाइट जींस के कारण शरीर का जकड़ा हुआ हिस्‍सा बेकार हो जाता है। यही नहीं अगर ऐसा होता है तो उसे ठीक होना बड़ा ही मुश्‍किल होता है।

जींस

LIVE TV