जिला पंचायत अध्यक्ष के शपथ समारोह में पहुचे माननीय ,हुआ शपथ ग्रहण                                                    

d0b83d36-2103-43be-a2df-45aa5755eb5cमऊ: जिला पंचायत अध्यक्ष अंशा यादव के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित सपा के कद्दावर  मंत्री  बलराम यादव से आज के दौर में गिरते शिक्षा के स्तर पर बताया क़ि शिक्षा के स्तर में गिरावट आयी है लेकिन इसके सुधार के लिये सपा सरकार द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। लेकिन वही जब स्कूलो में इस गर्मी के मौसम में बच्चों को पानी पीने को नहीं मिल रहा है। तो बताये कि गर्मी का मौसम है पानी की समस्या जरूर है लेकिन उनके लिये छत की व्यवस्था तो है न वही आगामी विधान सभा चुनाव के बारे में बताये कि चुनाव सपा सरकार ही जीतेगी और अपनी सरकार बनायेगी। लेकिन वही जब इनसे इनके प्रतिद्वंद्वी पार्टियो के बारे में पूछा गया। तो यह किसी को भी अपना प्रतिद्वंदी पार्टी मानने से इनकार कर दिये। जब इनसे इनके विपक्ष की नेता बसपा प्रमुख मायावती के बारे में पूछा गया तो इन सवालो में घबड़ाहट सा प्रतीत हो रहा था।                                                                                        

आपको बता दे कि मऊ जनपद से सपा  से जिला पंचायत अध्यक्षा अंशा यादव  निर्विरोध चुनी गयी। जबकी मऊ जनपद से 33 जिला पंचायत सदस्य है। चुनाव के दौरान एक प्रत्याशी ने पर्चा भरा भी था लेकिन उस प्रत्यासी को चुनाव के एक दिन पहले ही गायब कर दिया गया था। बाद में जब मामला मीडिया में आने लगी तो जिस दिन चुनाव होना उस दिन दोपहर सपा जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव ने अपने वाहन से लेकर सपा कार्यलय पहुचे बाद में सूचना आयी कि प्रत्याशी ने पर्चा वापस ले लिया इस तरह अंशा यादव ने  जिला पंचायत अध्यक्ष  की कुर्सी पाने में कामयाब रही। निर्वाचित घोषित होने  उपरान्त जब अंशा यादव् से राष्ट्रगान के बारे में पूछा गया तो उसे बताने में नाकामयाब रही। और आज वही मऊ जनपद जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठ कर जिले की 33 पंचायत सदस्यों सहित सरकार की सारी योजनाओ को संचालित करेगी ।

LIVE TV