जिलाप्रशासन और सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी आखिर क्यों किसान जला रहे पराली, क्या है मजबूरी

रिपोर्ट:- महेंद्र सिंह

बिजनौर। यूपी के बिजनौर में पराली जलाने को लेकर एक किसान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने किसान को गिरफ़्तार भी कर लिया गया है। उधर डीएम बिजनौर ने किसानों को खेतों के फसलों के अवशेष न जलाने के सख़्त निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि खेतों में पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जिलाप्रशासन और सरकार
बिजनौर के थाना मंडावली क्षेत्र के गांव गुलालवाली के जंगल में किसान द्वारा खेत में पराली जलाने के मामले में बिजनौर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खेत मे पराली जलाने वाले किसान गुरमेश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि मौसम में आए बदलाव के चलते शासन के सख्त रवैये के बावजूद कुछ किसान पराली या अन्य फसलों के अवशेष खेतों में जला रहे हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूएस कांग्रेस को दी अहम सूचना , जाने पूरा मामला…

उत्तर भारत में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर सरकार भी सख़्त दिखाई पड़ रही है। सरकार के आदेश है कि अगर कोई किसान खेतों में पराली या अन्य अवशेष जलाता है तो उस पर सख़्त कार्रवाई हो। इसी के मद्देनजर बिजनौर जिला प्रशासन ने किसान गुरमेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। प्रदूषण फैलाने और वातावरण खराब करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सरकार का मानना है कि किसानों द्वारा खेतों में पराली या फसलों के अवशेष जलाने से प्रदूषण बढ़ रहा है जिसका जनजीवन पर बुरा असर पड़ रहा है। इसी मामले को लेकर प्रशासन ने पूरे जनपद के किसानों को पराली न जलाने के सख्त निर्देश दिए है।

Samsung का  फोल्डेबल फोन हुआ लांच , मिल रहा है 6 कैमरा…

डीएम रमाकांत पांडे ने किसानों से अपील की है कि वो अपने खेतों पर पराली या फसलों के अवशेषों को ना जलाएं इससे वातावरण दूषित हो रहा है। जिसका प्रभाव मानव जीवन पर सीधे असर पड़ रहा है जो इंसान के जीवन के लिए घातक सिद्ध हो रहा है।

LIVE TV