जासूसी के लिए बेस्ट हैं ये एप्स, किसी भी फोन को कर सकते हैं हैक…

वैसे तो गूगल प्ले-स्टोर पर हर रोज नए-नए एंड्रॉयड ऐप आते हैं। इनमें कई तरह के ऐप शामिल होते हैं। कई ऐप पढ़ाई से संबंधित होते हैं तो कई सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप स्टेटस के लिए होते हैं।

गूगल प्ले-स्टोर पर कई ऐप्स ऐसे भी हैं जिनके जरिए लोग अपने दोस्तों और पत्नियों की जासूसी कर रहे हैं।

जासूसी के लिए बेस्ट हैं ये एप्स,

तो आइए इन ऐप के बारे में विस्तार से जानते हैं। साथ ही यह भी जानेंगे कि इन ऐप्स के जरिए कैसे जासूसी हो रही है और आपकी किस तरह सावधान रहने की दरकार है।

Spy Camera
इस ऐप की मदद से आप अपने फोन पर पल-पल नजर रख सकते हैं। जैसे ही कोई दूसरा शख्स आपके फोन को टच करेगा तो यह फोन उसकी फोटो क्लिक कर लेगा और उसे पता भी नहीं चलेगा।

यह ऐप आपकी इजाजत के बिना आपके फोन को छूने वालों का वीडियो भी बना सकता है।

Find My Kids
क्राइम बढ़ने के साथ ही बच्चों को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। ऐसे में बच्चों पर नजर रखना काफी जरूरी हो गया है।

इस ऐप की मदद से आप अपने बच्चों की रियल टाइम लोकेशन जान सकते हैं।

नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम पर चलेगा सेंसर बोर्ड का डंडा, जानें क्या होंगे बदलाव…

बस आपको एक काम करना होगा कि इस ऐप को अपने बच्चे के स्मार्टफोन में इंस्टॉल करना है। उसके बाद आपको अपने बच्चे की पल-पल की अपडेट मिलती रहेगी।

Ear Agent
इस ऐप में इक्विलाइजर और एम्पलिफायर लगा हुआ है जिसकी मदद से यह आसपास की आवाज को रिकॉर्ड करता है। यह ऐप आपके आसपास हो रही बातचीत को चुपके से आपके फोन में रिकॉर्ड और सेव कर लेता है।

LIVE TV