कालेधन के खिलाफ मार्च निकालने वाले भाजपा नेता के घर होती थी नकली नोटों की छपाई

जाली नोटनई दिल्ली। आप ने अक्सर लोगों को ये उदाहरण देते हुए सुना होगा कि “अंधेरा दिया तले ही सबसे ज़्यादा होता है”। पर इस उदाहरण को भाजपा के एक नेता ने बिल्कुल सही सिद्ध कर दिया है। जी हां, एक तरफ पीएम मोदी देश में कालाधन पर रोक लगाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने नोटबंदी जैसा कदम उठाया बावजूद इसके उन्ही के एक नामी नेता के यहां नकली नोटों की छपाई हो रही थी। केरल में एक भाजपा कार्यकर्ता जाली नोट रैकेट चलाते पकड़ा गया है। हैरान करने वाली बात ये कि कार्यकर्ता ने इसी साल जनवरी में कालेधन के खिलाफ, माने नोटबंदी के पक्ष में मार्च कर रहा था!

यह भी पढ़ें : फिर सामने आया पुलिस का अमानवीय चेहरा, नाबालिग रेप पीड़िता के साथ थाने में किया…

भाजपा का ये कार्यकर्ता केरल का रहने वाला है। भाजपा युवा मोर्चा के बैनर तले नेतागिरी करता है। 22 जून को इसके यहां पुलिस का छापा पड़ा तो वहां नोट छापने की मशीनें, कागज़, स्याही सब मिला। इनसे 20 से लेकर 2000 तक के नोट छप रहे थे। माने पूरी की पूरी रेंज। साथ ही 1.37 लाख के फर्ज़ी नोट भी मिले। इस धंधे में राजेश का भाई भी शामिल था। दोनों मिलकर नोट छापते थे और फिर बाज़ार में चला देते थे, खासकर पेट्रोल पंप पर। पुलिस लंबे समय से इनके पीछे थी और पक्के सबूत मिलने का इंतज़ार कर रही थी।

राकेश के गिरफ्तार होने के बाद से केरल भाजपा की खूब छीछालेदर हो रही है। राजेश केरल भाजपा का जाना पहचाना चेहरा है। पोस्टरों में उसका चेरहा नरेंद्र मोदी और अमित शाह के साथ दिखता रहता है। इसलिए भाजपा को उस से कन्नी काटने में बहुत मुश्किल हो रही है। भाजपा ने अपनी ओर से राजेश पर कोई कार्रवाई की है या नहीं, ये फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

LIVE TV