जापान में विस्फोट, 42 घायल

टोक्यो| जापान के सापोरो शहर में एक पब के पास विस्फोट में 42 लोग घायल हो गए। जापान टाइम्स के मुताबिक, यह विस्फोट शहर के टोयोहिरा वार्ड में रविवार रात लगभग 8.30 बजे के आसपास हुआ। आग पर देर रात 2.10 बजे ही काबू पाया जा सका।

japan

पुलिस के मुताबिक, यह संदिग्ध गैस विस्फोट लकड़ी की इमारतों में हुआ, जिसमें एक जापानी शैली का पब, एक रियल एस्टेट एजेंसी और एक क्लिनिक था, जो नष्ट हो गए।

घायलों में रियल एस्टेट ऑफिस का एक पुरूष कर्मचारी भी है, जिसकी हालत गंभीर है।

पुलिस को अंदेशा है कि यह विस्फोट या तो पब में हुआ या रियल एस्टेट के ऑफिस में हुआ।

ONLINE SHOPPING का करना अब मुश्किल, जानें आखिर क्या है वजह…?

इस विस्फोट में घटनास्थल के आसपास के घरों और रेस्तरां की खिड़कियां नष्ट हो गईं। कई लोगों को ऐसा लगा कि भूकंप आया।

LIVE TV