इन नायाब तरीकों से जापानी अपने आप को रखते हैं हरदम जवान

जापान दुनिया मेंक्या आपको पता है कि जापान दुनिया में सबसे जल्दी विकास करने वाला देश है और यहां के विकास में योगदान देने वालों में हर उम्र के लोग शामिल हैं फिर चाहे वह बच्चा हो या 90 साल का बुजुर्ग। दोस्तों जैस हर देश दुनिया को कोई न कोई परंपरा देता है वैसे ही जापान ने भी एक परंपरा को विकसित किया हुआ है और वह उस पर आज भी अमल करता आ रहा है।

आपने देखा होगा कि जापान की लड़कियां बूढ़ी नहीं दिखती हैं यहां के लोग अपने आप को हमेशा एनर्जेटिक और फिट एंड फाइन रखते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर कैसे जापानी इतने फिट एंड फाइन रहते हैं और वे क्या खाते हैं और क्या पीते हैं। उनकी दिनचर्या क्या है। उनका पहनावा क्या है और आखिर कैसे जापानी लोग इतने जवान दिखते हैं।

जापान दुनिया में

ग्रीन टी : इसमें भारी मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो आपके चेहरे से दागधब्बे हटाने में मदद करते हैं और इसके सेवन से चेहरे पर झुर्रियां भी नहीं पड़ती हैं। इसके नियमित सेवन से आपका वजन भी कम होता है। साथ ही आप कैंसर और हृदय रोग जैसी बीमारियों से भी दूर रहते हैं।

जापान दुनिया में

सी फूड : जापानी ज्यादातर सी फूड का ही सेवन करते हैं। समुद्र में मिलने वाले जीव चने खाकर ये लोग अपने आपको सुरक्षित बनाए रखते हैं। समुद्र में मिलने वाली ज्यादातर मछलियों जैसे सितारा मछली और अन्य जलीय जीव हमारे शरीर को शक्ति प्रदान करती हैं। इसके अलावा सैल्मन, श्रिम्प और ट्यूना में प्रोटीन और ओमेगा 3 की उच्च मात्रा के कारण भी जापानी इन्हें खाना ज्यादा पसंद करते हैं।

जापान दुनिया में

पैदल चलना : जापानी लोग की सबसे खास बात ये है कि वे लोग ज्यादातर सफर पैदल ही तय करते हैं जिससे उनके शरीर में मोटापे और हृदय रोग, तनाव और चिंता आदि सभी बीमारियों के होने की संभावना बहुत ही कम रहती है।

जापान दुनिया में

मार्शल आर्ट : प्रत्येक जापानी अपने जीवन में इन कलाओं को बहुत अधिक महत्व देता है इसके नियमित अभ्यास से वे फिट एंड फाइन रहने के साथ साथ तनावमुक्त व सहनशील होते हैं। साथ ही उनका शरीर भी लचीला बना रहता है।

इस बीमारी का मन से नहीं दिल से है खास संबंध

कम डाइट लेना : जापानी लोग एक बार में बहुत अधिक न खाकर पांच या छह बार में थोड़ा थोड़ा खाना खाते हैं जिससे वे अपनी भूख पर भी नियंत्रण रख लेते हैं और उनकी पाचन शक्ति भी सही बनी रहती है।

जापान दुनिया में

मेडिटेशन : मेडिटेशन एक ऐसी कला है जिससे आप अपने दिमाग और इंद्रियों के साथ साथ अपने शरीर पर भी नियंत्रण रख सकते हैं। मेडिटेशन जापानी लोगों की दिनचर्या का एक अहम हिस्सा है जिसके प्रयोग से वे अपने आपको तरोताजा रखते हैं।

LIVE TV