देश में हुई सबसे गजब शादी… अपने ही घर बारात लेकर पहुंच गया दूल्हा

जापनी दुल्हन मिर्जापुर। दो देशों की अलग-अलग संस्कृति और सभ्यता के अनुयायियों का वैवाहिक संबंध क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। शादी से दोनों परिवार के लोग खुश हैं| कहते हैं प्यार में कोई भी सरहद और सीमा नहीं होती है। इसे सच कर दिखाया है मिर्जापुर के निखिल और जापनी दुल्हन अयूमी ने। पहले प्यार और अब शादी। अटूट  बंधन में बंधकर सात फेरे लेने वाले इस जोड़े को आशीर्वाद देने पूरा गाँव जमा हो गया।

जापनी दुल्हन अयूमी

ख़बरों के मुताबिक़ निखिल ने हिन्दू रीति-रिवाज से  जापान की रहने वाली आयुमी से विवाह कर सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम खाई। अयूमी के पिता यूईची सटो चन्दाइस है। इनका पूरा परिवार जापान के  मियॉगी शहर में रहता है।

दूल्हा निखिल कुमार सिंह जमालपुर के  पिछड़े गॉव का रहने वाला है। निखिल जब  बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय मे पढ़ाई कर रहा था तभी आयुमी उसके संपर्क मे आयी। धीरे-धीरे दोस्ती हुई और दोस्ती प्रेम मे तब्दील ही गयी।

पढाई के बाद आयुमी जापान जाकर टीचर बन गयी और निखिल गाईड बन कर अपने ही देश में नौकरी करने लगा। दूर होने के बाद भी दोनों के बीच संपर्क बना रहा और आज दोनो शादी के बंधन मे बंध गये।

दो दिन से लड़की लड़के के घर पर ही मौजूद है। लड़की के पिता भी इस वैवाहिक कार्यक्रम मे शामिल है।यहाँ किसी प्रकार का कोई दिक्कत न हो इसके लिये वाराणसी के दो गाइड साथ लेकर सम्मिलित है। इस शादी से प्रेमी जोड़ा काफी खुश है।

LIVE TV