जानें बॉलीवुड कपल्स के ऐसे इंस्टाग्राम अकाउंट्स जो देते हैं रिलेशनशिप गोल्स

बॉलीवुड कपल्स के इंस्टाग्राम अकाउंट काफी लुभावने लग सकते हैं। खास तौर पर उन लोगों को जो रिलेशनशिप गोल्स चाहते हैं।

जानें बॉलीवुड कपल्स के ऐसे इंस्टाग्राम अकाउंट्स जो देते हैं रिलेशनशिप गोल्स

इंस्टाग्राम अब महज एक सोशल मीडिया एप नहीं रह गया बल्कि ये तो इंस्पिरेशन का साधन बन गया है। चाहें फैशन को लेकर टिप्स चाहिए हों तो सेलेब्स की लेटेस्ट तस्वीरें देखें। चाहें फिटनेस को लेकर चाहिए हो तो इंस्टाग्राम पर वर्ल्ड फेमस ब्लॉगर्स को फॉलो करें। खाने-पीने की चीजों से लेकर फुटवेयर और लेटेस्ट शादी के लहंगे तक सब कुछ इंस्टाग्राम पर उपलब्ध है और यही कारण है कि बॉलीवुड और हॉलीवुड सेलेब्स भी इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें डालते रहते हैं। यही हमें बहुत लुभाती भी हैं।

आखिर हिंदू धर्म में पीले रंग को माना जाता है शुभ?

जहां तक रिलेशनशिप की बात है तो बॉलीवुड कपल्स की तरह तस्वीरें खिंचवाने की हमारी भी इच्छा होती है। इंस्टाग्राम PDA की बात करें तो कुछ सेलेब्स इसमें बाकियों से ज्यादा आगे हैं और वो नए रिलेशनशिप गोल्स सेट कर रहे हैं। तो चलिए हम भी ऐसे कुछ इंस्टाग्राम अकाउंट्स को फॉलो कर लेते हैं जिन्हें देखकर पीडीए की कुछ नई टिप्स मिल जाएंगी।

1. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
हिंदुस्तान के विदेशी दामाद निक जोनस पहले ही कई लड़कियों का क्रश बन चुके हैं और हमारे प्यारे जीजा जी वाकई काफी रोमांटिक भी हैं। प्रियंका और निक दोनों ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट्स को लेकर बेहद एक्टिव रहते हैं और फोटो हो या वीडियो प्रियंका और निक लगातार शेयर करते रहते हैं। कभी प्रियंका निक की बाहों में होती हैं तो कभी दोनों किचन में साथ खाना बना रहे होते हैं।

यकीन नहीं आता तो ये वीडियो देख लीजिए-

https://www.instagram.com/p/BzjBvp8nzc7/?utm_source=ig_embed

2. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
वर्ल्ड कप चल रहा है और ऐसे में विराट और अनुष्का शर्मा की बात न हो ऐसा कैसे हो सकता है। पूरी दुनिया के सामने क्रिकेट ग्राउंड पर अनुष्का को फ्लाइंग किस देने वाले विराट भी काफी रोमांटिक हैं और ये दोनों ही अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। अभी कुछ दिन पहले ही अनुष्का ने विराट के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है।

https://www.instagram.com/p/BzdqbG5JZAG/?utm_source=ig_embed

3. शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
मॉर्डन जमाने में मीरा राजपूत और शाहिद की कहानी ये साबित करती है कि अरेंज मैरिज में भी आपको आपका सोलमेट मिल सकता है। मीरा और शाहिद न सिर्फ अपनी तस्वीरें बल्कि अपने बच्चों की तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं। दोनों ही बिलकुल वैसे लगते हैं जैसे वो शादी के वक्त लगते थे। इतने क्यूट कपल को इंस्टाग्राम में फॉलो करना तो बनता है। खुद ही देख लीजिए दोनों के प्यार की एक झलक।

https://www.instagram.com/p/BzIoA9yFuvC/?utm_source=ig_embed

4. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
अब जहां PDA की बात हो रही है वहां रणवीर सिंह और दीपिका की बात न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है न। हमारी लिस्ट में ये दोनों तो होने ही थे। रणवीर सिंह तो बहुचर्चित हैं अपना प्यार दिखाने में, इसमें दीपिका भी पीछे नहीं रहती हैं। अब तो दोनों कपड़े भी एक जैसे पहनने लगे हैं। तो देखिए इन्हें फॉलो करना तो जरूरी है। दोनों एक दूसरे की फिल्मों के सेट में भी जाते हैं और वहां की तस्वीरें भी शेयर करते हैं।

https://www.instagram.com/p/BymTA3QA5yW/?utm_source=ig_embed

5. मिलिंद सोमन और अंकिता कोनवर
अब बॉलीवुड के चर्चित इंस्टा फेवरेट कपल की बात हो रही है तो 90 के दशक के क्रश रहे मिलिंद सोमन जो मिस्टर फिट हैं, और उनकी पत्नी अंकिता कोनवर जो उनकी ही तरह फिट हैं उनकी बात तो करनी ही होगी। इनके इंस्टाग्राम अकाउंट्स उन लोगों के लिए बहुत अच्छे हो सकते हैं जो फिटनेस गोल्स भी चाहते हैं। ये दोनों साथ में कभी दौड़ते हैं, कभी स्कूबा डाइविंग करते हैं, कभी साइकलिंग करते हैं और साथ ही रोमांस भी करते रहते हैं।

https://www.instagram.com/p/Bzm-DVUnFWq/?utm_source=ig_embed

ऐसे अंगूठे वालों को उधार देने से बचें, पैसे नहीं मिलते वापिस

6. सोनम कपूर और आनंद आहूजा-
सोनम कपूर और उनके मिस्टर परफेक्ट आनंद आहूजा भी पीडीए के मामले में सबसे बेस्ट कपल्स में से एक हैं। लंदन, न्यूयॉर्क, मुंबई कहीं भी हो ये लोग अपनी तस्वीरें शेयर करना नहीं भूलते। उनका हाल का इंस्टाग्राम वीडियो टोकियो से था। ट्रैवल गोल्स के साथ-साथ रिलेशनशिप गोल्स चाहिए तो सोनम और आनंद के इंस्टाग्राम अकाउंट्स को फॉलो कर लीजिए।

https://www.instagram.com/p/BzCQVLOFr-X/?utm_source=ig_embed

7. अर्जुन रामपाल और गैब्रियल डिमीट्रिएड्स-
अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रियल इन दिनों इंस्टाग्राम के लेटेस्ट फेवरेट कपल्स हैं। अर्जुन की गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट हैं और वो अपने इस रिश्ते को छुपाते नहीं हैं।

https://www.instagram.com/p/Bxo3MBTF1ya/?utm_source=ig_embed

इंस्टाग्राम पर उनकी कई इंटिमेट पोस्ट मिल जाएंगी। प्रेग्नेंसी के समय अपने पार्टनर का कितना ख्याल रखा जा सकता है ये अर्जुन से पूछिए। गैब्रिएल को वो अलग-अलग जगह घुमाने भी ले जाते हैं। अर्जुन रामपाल किसी भी तरह से किसी यंग हीरो से कम नहीं हैं। इसी फोटो में देख लीजिए कि कैसे अर्जुन गैब्रिएल को पकड़े हुए हैं।

जानिए बारिश के मौसम में डेट पर जाने के कुछ अनोखे आईडियाज

तो ये थे हमारे फेवरेट इंस्टा कपल्स जिनकी तस्वीरों में अब कुछ नयापन दिखता है। इसी कड़ी में अब अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को भी गिना जा सकता है क्योंकि वो दोनों भी लगातार अपने इंस्टा अकाउंट को लेकर एक्टिव रहते हैं और अब तो उन्होंने अपने रिश्ते का खुलासा भी कर दिया है।

LIVE TV