जानिये शनि पीड़ा से मुक्ति के उपाय!!!

images (2)एजेन्सी/शनि देव की महिमा बड़ी निराली है। शनि देव वे हैं जो कि न्यायाधीपति माने जाते हैं। शनि देव व्यक्ति के कर्मों के अनुसार फल देते हैं, शनि देव की प्रतिमाऐं और शिलाऐं यूं तो काले रंग की और अतिप्राचीन होती हैं लेकिन वे बेहद जागृत होती हैं।

शनि देव व्यक्ति को तार भी देते हैं और जब व्यक्ति शनि देव के कष्टों से पीडि़त होते हैं तो व्यक्ति कई परेशानियों से घिर जाता है, ऐसे में शनि कष्टों से मुक्ति के उपाय ही कारगर होते हैं।

दरअसल शनि दोष से पीड़ा का उपाय कई बार बेहद आसान होता है। यदि हम शनिवार को चींटियों को आटा डालते हैं तो यह बेहद उत्तम होता है। यदि हम शनिवार को बहते जल में नारियल डालते हैं तो हमारे रूके कार्य हो जाते हैं और धन प्राप्त होता है, शनि देव के मंदिर में तेल चढ़ाने के साथ काले तिल का दान भी उत्तम होता है, यही नहीं शनिवार को किसी गरीब को भोजन देने, तेल दान करने, परिधानों का दान करने से लाभ होता है. इससे शनि ग्रह की पीड़ा से मुक्ति मिलती है।

LIVE TV